Weight Loss: क्या आप लॉकडाउन में करना चाहते हैं वेट लॉस? तो पीएं पुदीेने से बना ये 2 वेट लॉस ड्रिंक्स
Weight Loss: क्या आप लॉकडाउन में करना चाहते हैं वेट लॉस? तो पीएं पुदीेने से बना ये 2 वेट लॉस ड्रिंक्स
पुदीने की हरी पत्तियां ना केवल महक से भरपूर होती हैं बल्कि, इनसे आपकी सेहत को भी कई तरीकों से फायदे होते हैं। ऐसा ही एक फायदा है वेट लॉस भी। जी हां, भले ही आप इस सुनकर चौंक गए हों। लेकिन, पुदीने के पत्तों से आप अपना वेट कम कर सकते हैं। वह भी बहुत ही आसानी से।
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 1, 2020 8:10 AM IST
रात में सोते वक्त पीएं ये 3 ड्रिंक्स, बैली फैट और डबल चिन की हो जाएगी छुट्टी
Weight Loss Drink: गर्मियो के मौसम में पुदीने (Mint Leaves) की ताज़ी हरी पत्तियां आपके सलाद की डिश का स्वाद औऱ फ्लेवर कई गुना बढ़ा देती हैं। इन हरे पत्तों की खूश्बू ही इतनी बेमिसाल होती है कि वह आपका मूड भी बेहतर बना जाता है। लेकिन, ये हरी पत्तियां ना केवल महक से भरपूर होती हैं बल्कि, इनसे आपकी सेहत को भी कई तरीकों से फायदे होते हैं। ऐसा ही एक फायदा है वेट लॉस भी। जी हां, भले ही आप इस सुनकर चौंक गए हों। लेकिन, पुदीने के पत्तों से आप अपना वेट कम कर सकते हैं। वह भी बहुत ही आसानी से। (Weight Loss Drink Recipe in hindi)
कैसे करता है पुदीना वजन कम करने में मदद ? (Mint leaves for Weight Loss)
पुदीना एक लो-कैलोरी फूड है। इसके सेवन से आप एक्स्ट्रा कैलोरी लेने से बच जाते हैं।
इन हरी पत्तियों में फाइबर भी होता है जो, डायजेस्टिव सिस्टम को भी फायदा पहुंचाता है।
इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं। पुदीने में मैगनीज़, आयरन और फोलेट जैसे न्यूट्रिशन्स भी होते हैं तो शरीर को स्ट्रॉन्ग बनाते हैं।
पुदीने में एंटी-ऑक्सिडेंट्स होते हैं। जो इम्यूनिटी बढ़ाते हैं। विटामिन ए की अच्छी मात्रा होती है जो, शरीर की कमज़ोरी कम करते हैं।
स्ट्रेस की वजह से भी मोटापे का ख़तरा बढ़ता है। पुदीने के पत्तों का सेवन करने से ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस कम होता है। ( Homemade Weight Loss Drink)
पुदीने से बनाएं ये 2 वेट लॉस ड्रिंक्स (Ways to Use Mint Leaves for Weight Loss)
वेट लॉस के लिए 2 मील्स के बीच लगने वाली हल्की-फुल्की भूख मिटाने के लिए पुदीने से बने ड्रिंक्स पीएं। इससे, आप बिंज इटिंग्स भी बच जाएंगे। साथ ही इससे आपको ज़रूरत भर की एनर्जी मिलती है। सबसे खास बात यह है कि आप इन ड्रिंक्स को आसानी से घर पर बना सकते हैं। तो अगर लॉकडाउन में आप वेट लॉस करना चाहते हैं। तो, इन गर्मियों में रहें रिफ्रेश और बनाएं ये ड्रिंक्स आसानी से।
पुदीना और काली मिर्च का जूस
एक कटोरी धनिया और एक कटोरी पुदीने के पत्ते लें। इसे, साफ करें और मिक्सी में थोड़े से पानी के साथ पीस लें।
फिर, इसे छान लें। इस ड्रिंक में काली मिर्च का पाउडर मिलाएं।
अब, इस मिश्रण को अपने रेग्यूलर नींबू पानी में मिक्स करें।
ककड़ी- पुदीने का रस
एक गिलास पानी में 3 चम्मच कद्दूकस की हुई ककड़ी मिलाएं।
इसमें, एक चम्मच अदरक का पेस्ट और पुदीना की पत्तियों का पेस्ट मिलाएं और इसमें स्वादानुसार काला नमक मिलाएं। पसंद के अनुसार हिसाब से इसमें लेमन जूस भी मिला सकते हैं।
सुबह खाली पेट और मील्स के बीच भूख लगने पर इस ड्रिंक को पीएं।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.