
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : July 7, 2021 2:05 PM IST
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से महेंद्र सिंह धोनी का संन्यास! ये है माही का वर्कआउट, डायट प्लान जिससे हरदम रहे मैदान में चुस्त-दुरुस्त।
Mahendra Singh Dhoni Fitness in Hindi: आज भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का जन्मदिन (Mahendra Singh Dhoni Birthday) है। धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से पिछले साल ही (2020) संन्यास (Mahendra Singh Dhoni Retirement) ले लिया था। हालांकि, धोनी (MS Dhoni) का बल्ला आईपीएल (IPL) में अभी भी चल रहा है। महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले साल 15 अगस्त को अपने इंस्टाग्राम में एक पोस्ट शेयर करके अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था। उन्होंने लिखा था, 'अब तक आप सभी के ढेरों प्यार, सहयोग और समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। आज शाम 7.29 बजे के बाद से मुझे रिटायर समझा जाए।' इस पोस्ट के साथ धोनी ने एक वीडियो भी शेयर किया था।
View this post on InstagramThanks a lot for ur love and support throughout.from 1929 hrs consider me as Retired
धोनी को माही या कैप्टन कूल नामों से भी जाना जाता है। क्रिकेट के मैदान में हमेशा चुस्त और एक्टिव रहते हैं धोनी। इसके पीछे उनकी फिटनेस का कमाल है। धोनी फिट और एक्टिव रहने के लिए घंटों वर्कआउट करते हैं। इसी वजह से वो युवाओं के बीच फिटनेस को लेकर प्रेरणास्रोत से कम नहीं हैं। 39 वर्ष की उम्र में भी क्रिकेट के मैदान में उनकी दौड़, स्फूर्ति, स्टैमिना देखते ही बनती है।
धोनी ऐसा क्या करते हैं कि किसी भी मैच के दौरान माही रनिंग बिटवीन द विकेट, विकेट कीपिंग, फील्डिंग में हमेशा धमाल मचाते नजर आए? दरअसल, इसके लिए वो कड़ी मेहनत करते हैं। एक खास डायट प्लान फॉलो करते हैं।
धोनी अपने नाश्ते में फल, नट्स, ड्राई फ्रूट्स, दलिया, एक गिलास दूध, जूस आदि पीते हैं। चिकन खाना उन्हें पसंद है। खासकर, बटर चिकन खूब खाते हैं माही। भोजन में वह चिकन, दाल, रोटी खाना पसंद करते हैं। शरीर को पोषक तत्व मिलता रहे, इसके लिए सब्जियों से बना सलाद खाना पसंद करते हैं। शाम में स्नैक में सैंडविच, दही आदि लेते हैं। रात के समय रोटी, चिकन, सलाद, फल आदि खाना उन्हें पसंद है।
जब उन्हें क्रिकेट के मैदान में खेलने के लिए उतरना होता है, तो माही प्रोटीन ड्रिंक और जूस पीते हैं। सोडा, सॉफ्ट ड्रिंक से परहेज करते हैं। फलों का जूस पीना उन्हें पसंद है। वर्कआउट के समय भी फलों का जूस और प्रोटीन ड्रिंक्स लेते हैं। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है और स्टैमिना मिलती है।
एमएस धोनी अपनी फिटनेस (Mahendra singh dhoni fitness in hindi) पर पूरा ध्यान देते हैं। उनके भोजन में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। उतनी ही कैलोरी लेते हैं, जितनी शरीर के लिए जरूरी होती है। एक्स्ट्रा कैलोरी से शरीर में फैट जमा होता है, जो वजन बढ़ने के साथ ही कई अन्य बीमारियों को जन्म दे सकता है। फैट बर्न करने के लिए महेंद्र सिंह धोनी एक्सरसाइज करते हैं।
धोनी जिम में डंबल चेस्ट प्रेस, डम्बल रोइंग, डम्बल लंजेस, वन लेग डेडलिफ्ट, रिवर्स लंग्स (Reverse Lunges), मशीन चेस्ट प्रेस आदि करते हैं। शरीर को शेप में रखने के लिए स्कॉवट पोजिशन में बैठते हैं। किसी भी क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए धोनी पहले से ही मैदान में प्रैक्टिस करने लगते हैं। कई बार वह 3-4 घंटे प्रैक्टिस करते हैं। इस वर्कआउट के दौरान रनिंग करते हैं। जिम के अलावा वे घर पर भी एक्सरसाइज करते हैं।
धोनी फिट रहने के लिए जस तरह से अपनी डायट का ख्याल (MS Dhoni diet) रखते हैं, ठीक उसी तरह से रेगुलर वर्कआउट भी करते हैं। इससे वे फिट तो रहते ही हैं, मैदान में खेलते समय मांसपेशियों में दर्द, नसों में खिंचाव, हड्डियों में चोट लगने के बाद तेज दर्द से भी बचाव होता है। वर्कआउट और एक्सरसाइज करने से भरपूर ऊर्जा, स्टैमिना बनाए रखने में भी मदद मिलती है।
भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना फिटनेस के मामले में नहीं है किसी से कम, देखिए इनके एक्सरसाइज वीडियोज