
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : January 14, 2020 2:11 PM IST
बेली फैट कम करने के लिए डायट टिप्स।
बेली फैट ( Belly Fat ) से आसानी से छुटकारा ( Losing Belly Fat ) पाना मुश्किल है। इसीलिए, कई बार जिम में बहुत पसीना बहाने के बाद भी लोगों के लिए अपनी बढ़ी हुई तोंद से राहत पाना आसान नहीं होता। लेकिन, इस फैट को कम करना ज़रूरी है। क्योंकि, यह कई बीमारियों की वजह बना सकता है। हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज़ और दिल की बीमारियों का खतरा बेली फैट की वजह से हो सकता है। साथ ही यह पर्सनालिटी को भी बिगाड़ सकता है। कई बार यह बढ़ी हुई तोंद ( Losing Belly Fat ) सेल्फ कॉन्फिडेंस को कम कर देती है। जिसकी वजह से लोग उदास हो जाते हैं।
अगर, डायट की मदद से बेली फैट घटाने की बात की जाए। तो, कई फूड्स ऐसे हैं जिनमें, बेली फैट या कमर के आसपास जमा चर्बी को घटाने वाले तत्व मौजूद होते हैं। बस, अपनी डायट में थोड़ी सावधानी के साथ इन चीज़ों को शामिल करें।
सबसे पहले, अपने भोजन में नमक और चीनी की मात्रा कम कर दें। इससे, आपके लिए शरीर की ब्लोटिंग की समस्या से निपटने में आसानी होगी। जैसा कि, अधिक सोडियम से वॉटर रिटेंशन होता है। इसीलिए, शरीर मोटा और फूला हुआ दिखता है। इसी तरह, शक्कर भी मोटापा बढ़ाने वाला एक फूड है। इसीलिए, इसके सेवन को भी सीमित मात्रा में ही करें। ( Losing Belly Fat )
Food to Lose Belly Fat: तेज़ी से कम होगा बेली फैट, दिन में एक बार करें इन 4 चीज़ों का सेवन
अक्सर, खाना खाते समय लोग भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए साथ में कुछ चीज़ें खाते हैं। जिसमें, केचअप, सॉस और बोतलबंद अचार जैसी चीज़ें होती हैं। इनमें, इस्तेमाल होने वाले प्रीज़र्वेटिव्स और एक्स्ट्रॉ-कैलोरी आपके मोटापे की समस्या को बहुत अधिक बढ़ा देते हैं। इसीलिए, अपनी डायट में इनका इस्तेमाल ना करें। इनकी बजाय, थाइम, रोज़मेरी, जीरा, जायफल और दालचीनी जैसी चीज़ें अपने भोजन में मिलाएं। ये सभी वेट लॉस में सहायक होती हैं। इनमें, एंटी-ऑक्सिडेंट्स , एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टेरियल तत्व भी होते हैं। जो, शरीर की इम्यूनिटी, डायजेशन और मेटाबॉलिज़्म बढ़ाने जैसे फायदे पहुंचाते हैं। ( Losing Belly Fat )
Ways to beat Stress: तनाव से राहत पाने के लिए करें प्राणायाम का अभ्यास, जानें इसके सभी फायदे।