डाइटिंग के बिना वजन कैसे कम करें? ये 5 एक्सरसाइज जो आपके फैट को तेजी से गलाएंगे

वजन को कम करने के लिए लोग डाइटिंग करते हैं। लेकिन डाइटिंग के कुछ साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। इसलिए जिस चीज को आप बिना डाइटिंग के कर सकते हैं, उसके लिए डाइटिंग करने की क्या जरूरत है...

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : June 23, 2024 1:17 PM IST

मोटापा एक वैश्विक समस्या बन गया है, हर घर में कोई न कोई इस बीमारी से परेशान रहता है, वजन कम करने के लिए लोग अलग-अलग तरीका अपनाते हैं। कुछ लोग एक टाइम खाते हैं, तो कुछ लोग कम खाते हैं। और कुछ लोग केवल फल फ्रूट ही खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप को पता है कि आप डाइटिंग के बिना भी अपना वजन कम सकते हैं? क्योंकि डाइटिंग में आपको समस्या हो सकती है शरीर को आवश्यक पोषक तत्व न मिलने से कई बीमारियां हो सकती है आज हम इस लेख में आपको विस्तार से बताएंगे कि बिना डाइटिंग के आप अपना वजन कैसे कम कर (Bina dieting weight loss kaise kare) सकते हैं।

डाइटिंग के बिना वजन कैसे कम करें - How to lose weight without dieting?

जॉगिंग

जॉगिंग एक बेहतरीन कार्डियो व्यायाम है, जो आपके शरीर से Fat गलाने में मदद करता है। रोजाना केवल 30 मिनट जॉगिंग करने से आप अपने वजन को काफी कम कर सकते हैं। इसके साथ ही आप अपने आप को फिट भी रख सकते हैं।

स्क्वाट

स्क्वाट्स एक बहुत ही प्रभावी वर्कआउट है, जो आपके पूरे शरीर को ट्रेन करता है। ये आपके लेग्स, ग्लुट्स और कोर मसल्स को मजबूत बनाते हैं। रोजाना कुछ सेट स्क्वाट्स करने से आप अपने वजन को कम कर सकते हैं।

प्लैंक

प्लैंक आपके कोर मसल्स को मजबूत बनाता है और साथ ही आपके वजन को भी कम करता है। रोज कुछ मिनट (क्षमता के अनुसार) प्लैंक करने से आप अपने पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं।

बर्पी

बर्पी एक कंप्लीट बॉडी वर्कआउट है, जो आपके पूरे शरीर को ट्रेन करता है। ये आपके कार्डियो और मसल्स को मजबूत बनाते हुए आपके वजन को भी कम करता है। रोजाना बर्पी करने से आप अपने वजन को कम कर सकते हैं।

काउंटर स्टेप्स

काउंटर स्टेप्स आपके लेग्स और ग्लूट्स को मजबूत बनाते हैं। इसके साथ ही वजन को भी काम करने में सहायक होते हैं। ये व्यायाम बहुत ही प्रभावी माना जाता है। इस स्टेप्स को रोज करके अपने वजन को कम कर सकते हैं।

पुश-अप्स

पुश-अप्स आपके शरीर के कई हिस्सों को ट्रेन करते हैं, जिससे आपका वजन कम होता है। ये आपके हाथों, छाती और कोर मसल्स को मजबूत बनाते हैं। रोजाना पुश-अप्स करके आप अपने वजन को कम कर सकते हैं।

यदि आप अपने मोटापे से परेशान है तो ऊपर बताए गए 6 एक्सरसाइज को रोज करके वजन कम करने के साथ ही अपने शरीर को फिट रख सकते हैं। इसका असर आपको एक ही हफ्ते में महसूस होने लगेगा। मगर याद रखें, इन व्यायामों को करते समय अपने शरीर पर ध्यान दें। एक्सरसाइज से पहले शरीर को गर्म कर ले। विशेषज्ञ से सलाह भी ले सकते हैं।