... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : June 10, 2021 5:34 PM IST
गेहूं के आटे की 1 रोटी में होती है 104 कैलोरी, जितनी रोटी उतना बढ़ेगा वजन! खाएं ये 5 प्रकार की रोटी और घटाएं वजन
जब भी बात वजन कम करने की होती है तो आपके दिमाग में सबसे पहला ख्याल आता होगा कि आज से खाना कम खाना है। अगर हम सही हैं तो आप वजन कम करने के अपने लक्ष्य की दिशा में पहला उपाय यही खोजते होंगे कि कैसे कैलोरी इनटेक कम किया जाए। कैलोरी इनटेक से यहां मतलब है कि आप जितनी कैलोरी बर्न कर रहे हैं तो उससे भी कम मात्रा में खाना। इस पूरी उधेड़-बुन से गुजरने के बाद आपका ध्यान जाता होगा कि साबुत गेहूं से बनी आटे की रोटियों पर, जिनमें कैलोरी की मात्रा बहुत अधिक होती है और रोटी का न कहना किसी भी व्यक्ति के लिए आसान नहीं है। बता दें कि एक गेहूं की चपाती में लगभग 104 कैलोरी होती है और आप जितनी अधिक रोटियां खाते हैं उतना ही कैलोरी इनटेक बढ़ता जाता है। आइए बताते हैं गेहूं के आटे के अलावा आपके पास कौन से विकल्प मौजूद हैं, जो आपको वजन कम करने में सपोर्ट कर सकते हैं।
रागी, भारत के अलग-अलग हिस्सों में खाया जाने वाला एक प्रकार का अनाज है। रागी की रोटी कैल्शियम, आयरन और फाइबर से भरपूर होती है, जो आपके लिए बेहद सेहतमंद होती है। रागी में मौजूद फाइबर आपको लंबे समय तक फुल रखने में मदद करता है और जरूरत से ज्यादा खाने से भी रोकता है। इसमें ट्रिप्टोफैन भी होता है, जो एक प्रकार का एमिनो एसिड है और वजन कम करने में आपकी मदद करता है। यह आपके अंदर ज्यादा खाने की इच्छा को रोकने में मदद करता है। रागी की रोटी हल्की होती है, आप इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए नमक, धनिया, अजवाइन या जीरा भी रोटी के अंदर डाल सकते हैं।
बाजरा का स्वाद आपको मुंह में अखरोट का अहसास कराता है। बाजरे में मैग्नीशियम, जिंक, आयरन और कैल्शियम की अधिक मात्रा होती है, जो इसे गेहूं का एक पौष्टिक और हेल्दी विकल्प बनाती है। बाजरे की रोटियों में मौजूद फाइबर की उच्च मात्रा आपको लंबे समय तक फुल रखने में मदद करती है। बाजरे की रोटी आपको सूजन और वॉटर रिटेंशन जैसी समस्या से छुटकारा दिलाने में भी मदद करती है।
चने से बना बेसन वजन कम करने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। चने में मौजूद हेल्दी गुण आपको लंबे समय तक फुल रखने में मदद करते हैं। हेल्दी रोटियां बनाने के लिए आप आधा बेसन और आधा मल्टीग्रेन आटा मिला सकते हैं. बेसन में उच्च मात्रा में प्रोटीन होता है, जो भूख को शांत करने में मदद करता है।
मस्तिष्क के स्वास्थ्य और वजन घटाने के लिए बादाम को एक अत्यधिक पौष्टिक फूड माना जाता है। ये केटोजेनिक आहार फॉलो कर रहे लोगों के लिए यह एक बढ़िया विकल्प है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ ओबेसिटी एंड रिलेटेड मेटाबोलिक डिसऑर्डर में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, कार्ब्स से भरपूर डाइट की तुलना में 84 ग्राम बादाम समेत वाली एक लो कैलोरी वाली डाइट लेने से 62 प्रतिशत तक अधिक वजन कम हुआ।
वजन कम करने की कोशिश में जुटे लोगों के लिए ओट्स एक बेहतरीन विकल्प है। फाइबर और कार्ब्स सहित पोषक तत्वों से भरपूर, ओट्स शरीर पर चढ़ी अतिरिक्त चर्बी को कम करने में फायदेमंद हो सकता है। आप ओट्स की रोटी के स्वाद को और भी बेहतर बनाने के लिए इसमें धनिया, हरी मिर्च और भी बहुत कुछ मिला सकते हैं।