... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
इन रंगों के प्लेट में खाना खाने से मोटापा होता है कम
Plate Color and Weight Loss : वजन और प्लेट के बीच संबंध है, इस बारे में पढ़कर आपको बहुत ही हैरानी हो रही होगी। अक्सर हमें बताया जाता है कि वजन को कम करने के लिए अच्छी आदतें और नियमित रूप से व्यायाम करने की जरूरत होती है। अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिर प्लेट के रंग से वजन कम जैसा जटिल प्रक्रिया कैसे प्रभावित हो सकता है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि विज्ञान भी इस बात को मानता है। आइए विस्तार से जानते हैं (Plate Color and Weight Loss) कैसे?
वजन कम करने की प्रक्रिया के दौरान हमें अपने डाइट पर कंट्रोल करना जरूरी होता है। आप अपने खाने के प्लेट में कितना भोजन डाल रहे हैं, वह कैलोरी काउंट में एड हो जाता है। इसलिए हमें अपने प्लेट में सोच समझकर खाना डालना चाहिए। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो यह नहीं समझ पाते हैं कि आखिर उन्हें अपने प्लेट में कितना भोजन रखना चाहिए। ऐसे में वे ज्यादा खाना परोस लेते हैं। यहीं पर प्लेट का रंग अपनी महत्वपूर्ण भूमिका (Plate Color and Weight Loss) निभाता है।
रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि प्लेट और खाने के रंग में अगर अंतर हो, तो व्यक्ति कम खाना खाता है। उदाहरण के लिए आप गहरे रंग के प्लेट में हल्के रंग का खाना खाते हैं, तो शायद आप कम मात्रा में भोजन करेंगे। वहीं, आप हल्के रंग के प्लेट में हल्के रंग का भोजन करते हैं, तो आप अधिक मात्रा में भोजन करते हैं। क्योंकि इस दौरान दोनों ही रंग एक-दूसरे में मिल जाता हाै, उनमें आसानी से अंतर करना मुश्किल हो जाता है।
रिसर्च के मुताबिक, भड़कीले रंग जैसे- लाल, पीला, नारंगी जैसे रंग भूख को उत्तेजित करते हैं। खासतौर पर लाल रंग, हृदय गति और ब्लड प्रेशर को बढ़ाता है, जिससे हमें अधिक भूख लगती है। हालांकि ग्रे, भूरे, काले और बैंगनी जैसे रंग भूख को दबाने का काम करते हैं। इन रंगों की प्लेट्स में खाने से हम ओवरइटिंग से बचते हैं। इस मामले में नीला रंग सबसे अच्छा माना जाता है। इसलिए विज्ञान सुझाव देता है कि हमें हमेशा गहरे नीले रंग की प्लेट में खाना चाहिए। इससे हम खाने से आसानी से पोर्शन कंट्रोल कर सकते हैं।
सिर्फ बर्तन का रंग ही नहीं, बल्कि बर्तन का आकार भी वेट लॉस करने में अहम भूमिका निभाता है। आप खाना चौड़े बर्तन में लेने के बजाए हमेशा पतले ग्लास या कटोरे में खाना सर्व करें। भले ही आप चौड़े बर्तन और छोटे बर्तन में समान रूप से खाना परोसते हैं, लेकिन लंबे और पतले बर्तन की वजह से हम किसी भी चीज का सेवन ज्यादा कर रहे हें।
बार-बार बेहोश होने के कारण, लक्षण और उपचार
जरा संभलकर करें हींग का अधिक सेवन, सेहत को हो सकते हैं ये 5 नुकसान