
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Mishra Kishori | Published : February 14, 2025 1:57 PM IST
पेट की बढ़ती चर्बी को कौन नहीं घटाना चाहता, लेकिन हम चाहते हैं कि मेहनत भी के लगे। जिम जाना, एक्सरसाइज करने और डाइटिंग करना ये सब हर किसी के बस की बात नहीं हो पाती है, लेकिन चल तो हर कोई सकता है न! अब आप सोच रहे होंगे की हम चलने की क्यों बात कर रहे हैं? पर अगर हम कहें कि सिर्फ चलने से, यहां तक कि 5 अलग-अलग तरीकों से चलने से आप अपने पेट की चर्बी को कम कर सकते है और स्लिम-ड्रीम बन सकते है तो!
दरअसल चलने से हमारी मसल्स एक्टिव होती हैं और कैलोरी बर्न होती है जो हमारे शरीर से फैट को कम करने में मदद करती हैं। इसलिए आज हम आपको इस लेख में 5 तरीकों से चलने और उनके फायदों के बारे में बताने वाले हैं, ताकि आप जिम का पैसा बचा पाए और अपने पेट की लटकती चर्बी को कम कर पाएं। तो फिर देर किस बात की है, आइए जानते है चलने के 4 तरीकों के बारे में।
आमतौर पर लोग चलते तो हैं लेकिन फिर कहते हैं कि पेट कम नहीं हो रहा है, इसका कारण है चलने कक गति। जी हां, अगर आप अपने पेट की चर्बी को कम करना चाहते हैं कदमों को तेजी से बढ़ाना शुरू कर दें, क्योंकि जब आप तेज चलेंगे तो हार्ट रेट और सांसे भी बढ़ेंगी। जिससे आपके शरीर को कैलोरी बर्न करने और वजन घटाने में मदद मिलेगी। साथ ही वाकिंग स्पीड फास्ट करना मेटाबोलिज्म बूस्ट करने और वेस्टलाइन को बनाने में फायदेमंद है।
चलने के अलग-अलग प्रकार होते हैं जिनमें से एक ब्रिस्क वॉक है। ये चलने एक ऐसी तकनीक है जसमें आपको 1 मिनट में 100 स्टेप पूरे करने होते हैं। ये तरीका खुद को फिट रखने के लिए बहुत अच्छा है। वहीं, अगर आप इससे तेज़ दौड़ सकते हैं तो पावर वॉक भी लड़ सकते हैं। ये ब्रिस्क वॉक से थोड़ी फास्ट होती है, जिसमें बाजुओं को हिलाकर चलना शामिल है। इससे स्पीड बढ़ती है। पेट की चर्बी कम करने के लिए अगर आप इस तरीके को अपनाते हैं तो आपको हफ्तेभर में रिजल्ट दिख सकता है।
बेली फैट घटाने के लिए आप इंटर्वल वॉकिंग भी कर सकते हैं। ये ऐसी तकनीक है जिसे आप जब चाहे समय मिलने पर भी कर सकते हैं। जब आप समय-समय पर पर ब्रेक के बाद चलना शुरू करते हैं तो बॉडी को चैलेंज फेस करने की आदत हो जाती है। साथ ही इस तरह से चलने की तकनीक आपके मेटाबॉलिज्म को ठीक करने और बॉडी को कैलोरी बर्न करने में एनकरेज करने में मदद करती है। जैसे आप सुबह, दिन में 11 बजे करीब, लंच के बाद और फिर शाम को वॉक पर जा सकते हैं।
जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है अप हिल वॉकिंग, जिसका मतलब है पहाड़ पर ऊपर की ओर चलना, लेकिन आको असली पहाड़ पर नहीं चढ़ना नहीं है बल्कि ऐसे रास्ते या स्लोप पर चलना है को ऊपर जाता हो जैसे कि सीढ़ी। इससे आपकी मसल एक्टिव होंगी, पैरों की स्ट्रेंथ बढ़ेगी और कैलोरी बर्न होगी। इसके लिए आप कही भी ऊपर जाने के लिए लिफ्ट की बजाय सीढ़ी का इस्तेमाल लर सकते हैं।
ये कुछ आसान तरीके हैं जिन्हें अपनाकर आप पेट की चर्बी को कम कर जलते हैं और बॉडी को फिट रख सकते हैं।