... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : April 20, 2019 3:52 PM IST
इस वीडियो को शेयर करते हुए ऋतिक ने लिखा: ''टारफॉर्मेंसन जर्नी का दूसरा दिन' पिछले कई चोटों के कारण में जीरो मोमेंटम रैप्स शुरु किए है। ये मुझे मजबूत बनाएंगे और ये मेरे वर्कआउट एप्स का हिस्सा बन गए हैं।" © instagram/ hrithikroshan
ऋतिक रोशन सिर्फ फिल्म अभिनेता ही नहीं सचमुच के हीरो हैं। उनके फैंस उनके स्टाइल को ही नहीं जिंदगी जीने के उनके तरीके को भी फॉलो करते हैं। अभी कुछ समय पहले हमने उन्हें अपने पिता की बीमारी उनके साथ शारीरिक और भावनात्मक सपोर्ट के साथ खड़े देखा। वहीं अब वे अपनी चोटों से उबरने के लिए खुद को ऐसा वर्कआउट चैलेंज दे रहे हैं कि वे एक बार फिर से अपने फैंस के हीरो बन गए हैं।
यह भी पढ़ें - जांघों को बनाना है सुडौल, तो हर रोज करें गरुड़ासन
तन और मन की शक्ति
माना भी जाता है कि मजबूत मन तभी होगा जब आपका तन मजबूत होगा। पिछले दिनों कई तरह की चोटों का सामना कर चुके ऋतिक रोशन इस बात को बखूबी समझते हैं। इसलिए वे चोटों से डरे नहीं हैं बल्कि अपने आप को इतना बड़ा चैलेंज दे रहे हैं कि उसके सामने चोटों के तमाम दर्द छोटे पड़ जाएं।
ऋतिक रोशन का जीरो मोमेंटम रैप्स
हमेशा से अपने फिटनेस के लिए सुर्खियां बटोरने वाले ऋतिक रोशन ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे वह जिम में कड़ी कसरत करते नजर आ रहे हैं। ऋतिक रोशन को जिम में जीरो मोमेंटम रेप्स करते देखा जा रहा है जो शरीर से सारा जंक निकाल कर शरीर को मजबूत बनाती है।
मुझे मजबूत बनाएंगे जीरो मोमेंटम रैप्स
इस वीडियो को शेयर करते हुए ऋतिक ने लिखा: ''टारफॉर्मेंसन जर्नी का दूसरा दिन' पिछले कई चोटों के कारण में जीरो मोमेंटम रैप्स शुरु किए है। ये मुझे मजबूत बनाएंगे और ये मेरे वर्कआउट एप्स का हिस्सा बन गए हैं।" ऋतिक रोशन अपने फिटनेस को लेकर काफी स्ट्रिक्ट है, शरीर को फिट रखने के लिए वह हर मुमकिन कोशिश करते है। लोग उनके इस वीडियो को खूब पसंद भी कर रहे हैं।