लॉन्‍ग सिटिंग जॉब सेहत के लिए है खतरनाक, इस तरह करें बचाव

लॉन्‍ग सिटिंग जॉब में आप लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठे रहते हैं। इससे मोटापा तो बढ़ता ही है। हार्ट अटैक और डायबिटीज होने का जोखिम भी बढ़ जाता है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : May 28, 2019 3:02 PM IST

लॉन्‍ग सिटिंग जॉब आपको भले ही आरामदायक लग रही हो। पर सेहत के लिए यह बिल्‍कुल भी ठीक नहीं है। इससे आपका लोअर भाग बिल्‍कुल ठस्‍स हो जाता है। उसमें किसी भी तरह की हरकत नहीं हो पाती। विशेषज्ञ मानते हैं कि मानव शरीर काम करने के लिए बना है। न कि आराम से बैठे रहने के लिए।

लंबे समय तक बैठना

लंबे समय तक बैठे रहने से मोटापा तो बढ़ता ही है। यह आपके जीवन के लिए भी जोखिम भरा हो सकता है। हाल ही में हुए एक शोध में यह दावा किया गया है कि लॉन्‍ग सिटिंग जॉब आपकी उम्र 40 फीसदी तक कम कर देती है।

लॉन्‍ग सिटिंग से बढ़ जाता है मोटापा

बैठने के दौरान आपके शरीर की सिर्फ एक फीसदी कैलोरी बर्न होती है। जिससे मोटापा बढ़ने लगता है। इसका दूसरा असर यह होता है मोटे लोग अन्‍य लोगों की तुलना ज्‍यादा देर बैठे रहते हैं। इसे पेट, जांघ और बैक एरिया में चर्बी जमा होने लगती है।

यह भी पढ़ें - वेट लॉस के ये नुस्‍खे छिपे हैं आपकी रसोई में

इस तरह रिएक्‍ट करता है आपका शरीर

बैठने के दौरान आपके शरीर के निचले हिस्‍स के पास करने को कुछ नहीं रह जाता। इससे पैरों के मसल्स काम करना बंद कर देते हैं। हर मिनट केवल एक कैलरी घटती है। फैट घटाने वाले एन्जाइम्स 90 फीसदी तक कम हो जाते हैं। 2 घंटे बाद फायदा पहुंचाने वाला कोलेस्ट्रॉल भी 20 प्रतिशत तक घट जाता है। 24 घंटे बाद इंसुलिन का असर खत्म होने लगता है। जिससे डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें – ‘ईट लोकल, थिंक ग्‍लोबल’ डाइट फॉलो करती हैं करीना कपूर

सेहत के लिए है नुकसानदायक

लॉन्‍ग सिटिंग की वजह से पैरों की मसल्‍स का यूज नहीं हो पा रहा। वहीं पेट, कमर और जांघों पर चर्बी जमा हो रही है। जिससे तीस से पैंतीस साल की उम्र में बैक पेन आम हो गया है। चलने-फिरने में दिक्कत हो रही है। मसल्स की स्ट्रेंथ खत्म होने पर अचानक बॉडी के मूवमेंट करने पर बॉडी सही रिएक्ट नहीं कर पाती है जिससे मसल्स पूल और इंजरी होने के साथ-साथ जॉइंट्स डिसलॉकेट हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें – परफेक्‍ट फि‍गर चाहिए तो फॉलो करें ये दस टिप्‍स

इस तरह करें बचाव

ज्‍यादा देर एक ही जगह बैठे रहने से मोटापा बढ़ता है। मोटापे के कारण ही शरीर थका हुआ और आलस महसूस करता है। सबसे पहले इस आलस को छोड़ने की जरूरत है। इसके लिए रनिंग या जॉगिंग बेहतर एक्‍सरसाइज है। हर रोज सुबह कम से कम रनिंग या जॉगिंग जरूर करें। इसके अलावा रस्‍सी कूदना और पुशअप्‍स भी एक बढि़या व्‍यायाम है। आपको नाचने का शौक है तो हर रोज अपने पसंदीदा गाने पर डांस करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source