Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Lizelle D'Souza Weight Loss : बॉलीवुड के मशहूर कोरियॉग्राफर और फिल्म मेकर रेमो डिसूजा (Remo D'Souza) की पत्नी लिजे़ल डिसूजा (Lizelle D'Souza) इन दिनों अपने मैसिव वेट लॉस की वजह से सुर्खियों में हैं। मोटापे से परेशान लिजेल ने बड़े ही स्मार्ट और हेल्दी तरीके से 40 किलो वजन कम किया है। जिसके बाद लिजेल ना केवल पतली दिख रही हैं बल्कि, वह काफी फिट और खुश भी नज़र आ रही हैं। लिजे़ल के वेट लॉस (Weight Loss) की सबसे अच्छी बात यह है कि उनके पति रेमो डिसूजा (Remo D'souza on wife Lizelle's weight loss) इस बात के लिए उन्हें एडमायर कर रहे हैं। रेमो ने अपने सोशल मीडिया पेज पर लिजे़ल की तस्वीरें शेयर कीं और इस वेट लॉस के लिए लिजेल द्वारा की गयी मेहनत और लगन की तारीफ की। (Lizelle D'Souza Weight Loss In Hindi)
View this post on Instagram
लिजे़ल डिसूज़ा की वेट लॉस जर्नी
लिज़ेल डिसूजा का वजन पहले 105 किलो होने की बातें कही जा रही हैं। हाल ही में मीडिया को दिए गए इंटरव्यूज़ में लिज़ेल ने कहा कि उनका वजन अब 65 किलो है। तकरीबन 40 किलो वजन कम करने के लिए उन्हें 2 साल का वक़्त लगा। लेकिन, इन 2 सालों की मेहनत के बाद लिज़ेल अब पहले से ज़्यादा फिट महसूस कर रही हैं और हेल्दी भी।
View this post on Instagram
अपने वेट लॉस प्लान (Weight Loss Plan) के बारे में बात करते हुए लिज़ेल डिसूज़ा ने बताया कि, उन्होंने साल 2018 में वेट लॉस करने का फैसला किया। इस काम में लिज़ेल के पर्सनल ट्रेनर प्रशांत ने उनकी काफी मदद की और उनके खाने-पीने से लेकर वर्कआउट (Worout for weigh loss) का पूरा प्लान तैयार किया। (Lizelle D'Souza Weight Loss)
वेट लॉस के लिए लिज़ेल ने इंटरमिटेंट फास्टिंग की मदद ली जो इन दिनों वजन कम करने के लिए काफी पॉप्युलर डायट बन रही है। लिज़ेल ने बताया कि 2019 में रेमो की फिल्म स्ट्रीट डांसर की शूटिंग के लिए जब वे फिल्म यूनिट के साथ लंदन में थीं तब भी वह अपनी डायट का पूरा ख्याल रखती थीं। लिज़ेल ने बताया कि 2018-19 में उन्होंने 20 किलो तक वजन कम कर लिया था।