Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Lisa Haydon Fitness Secrets in Hindi: लीजा हेडन (Lisa Haydon) एक मशहूर मॉडल, टीवी प्रेजेंटर और एक्ट्रेस हैं। 3 बच्चों की मां लीजा की उम्र 35 है और इस उम्र में भी वे खुद को बेहद फिट और मेंटेन रखना जानती हैं। अक्सर वे अपने वीडियोज सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। उनके पति डिनो लालवानी (Dino Lalvani) हैं। पिछले साल ही उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया था। उनके दो बेटे पहले से ही हैं। लीजा की शादी 2016 में उनके लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड डिनो लालवानी से हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे को दो साल तक डेट किया था। लीजा अपनी फैमिली लाइफ को भरपूर इन्जॉय करती हैं, साथ ही वे कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। लीजा एक ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर भी हैं, शायद डांस का शौक भी उन्हें परफेक्ट फिगर को मेंटेन रखने में मदद करता है। इसके अलावा, लीजा हेडन के वर्कआउट रूटीन में क्या-क्या शामिल है, उनका फिटनेस सीक्रेट (Lisa Haydon Fitness secrets & Workout Routine in Hindi) क्या है, जानते हैं यहां.....
लीजा वर्कआउट (4 fitness lessons from Lisa Haydon) करना कभी नहीं भूलती हैं। कोरोना के कारण लॉकडाउन हो या ना हो, वर्कआउट उनकी रूटीन में टॉप प्रायॉरिटी में शामिल होता है। यही वजह है कि वे तीन बच्चों की मां होने के बाद भी इतनी फिट, स्लिम-ट्रिम नजर आती हैं। घर पर अपने बच्चों का ख्याल रखने के साथ ही वे हमेशा प्रयास करती हैं कि घर पर भी सभी लोग फिजिकली फिट रहने के लिए एक्सरसाइज करें।
कुछ वर्षों पहले एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में लीजा ने कहा था कि उनकी फिटनेस का सारा क्रेडिट उनकी मां को जाता है। उनकी मां 8 बच्चों का ख्याल रखने के बाद भी खुद के लिए एक्सरसाइज करने का समय निकाल लेती थीं। वे भी अपनी मां के साथ एक्सरसाइज किया करती थीं। उन्हें एरोबिक करना पसंद है।
लीजा को स्ट्रेचिंग करना पसंद है। हालांकि, उनका ये भी मानना है कि किसी भी वर्कआउट को खुद से करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए। स्ट्रेच करने से बॉडी पोस्चर में सुधार होता है। मांसपेशियां मजबूत होती हैं। कमर दर्द कम होता है। मसल्स में खिंचाव महसूस नहीं होता है।
लीजा अपने घर के सभी सदस्यों को वर्कआउट करने के लिए मोटिवेट करती हैं। उनका मानना है कि एकसाथ मिलकर कोई भी एक्सरसाइज करने से आप मोटिवेट होते हैं। पूरे जोश के साथ वर्कआउट करते हैं। इससे हर कोई फिट और हेल्दी भी रहता है।