पीरियड्स में होता है असहनीय दर्द, तो नियमित रूप से करें ये एक्सरसाइज

कई ऐसी महिलाएं हैं, जो पीरियड्स के समय नियमित रूप से करने वाले एक्सरसाइज को भी छोड़ देते हैं। उनका मानना होता है कि पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज करने से समस्या बढ़ जाती है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। बल्कि पीरियड्स में हल्के एक्सरसाइज करने चाहिए। इससे ऐंठन और चिड़चिड़ेपन की समस्या दूर होती है। चलिए जानते हैं पीरियड्स में कौन से एक्सरसाइज करने चाहिए-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : September 16, 2020 3:50 PM IST

पीरियड्स में दर्द बहुत सी महिलाओं को होता है। इस दौरान ऐंठन, थकावट और दर्द काफी ज्यादा होता है, जिससे काम में मन नहीं लगता। इसके साथ पीरियड्स के दौरान मूड स्विंग्स भी बहुत होता है, लेकिन क्या कभी आपने पीरियड्स में एक्सरसाइज किया है? बहुत सी महिलाओं का जवाब ना होगा। क्योंकि कई ऐसी महिलाएं हैं, जो पीरियड्स के समय नियमित रूप से करने वाले एक्सरसाइज को भी छोड़ देते हैं। उनका मानना होता है कि पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज करने से समस्या बढ़ जाती है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।

बल्कि पीरियड्स में हल्के एक्सरसाइज करने चाहिए। इससे ऐंठन और चिड़चिड़ेपन की समस्या दूर होती है। चलिए जानते हैं पीरियड्स में कौन से एक्सरसाइज करने चाहिए-

पीरियड्स के दौरान वॉकिंग (Walking During Periods) करना अच्छा माना जाता है। सुबह-शाम वॉकिंग करने से स्ट्रेस कम होता है। वॉकिंग करने से शरीर पर ज्यादा जोर नहीं पड़ता है। इसलिए पीरियड्स के दौरान कम से कम 30 मिनट वॉक जरूर करना चाहिए। इससे निचले हिस्से में होने वाले स्ट्रेच और सूजन की समस्या नहीं होती है।

लेग लिफ्ट्स व्यायाम

पीरियडस के दौरान एक्सरसाइज करने के लिए ये जरूरी नहीं है कि आप बाहर जाकर एक्सरसाइज करें। आप घर में रहकर भी एक्सरसाइज कर सकते हैं। पीरियड्स में लेग लिफ्ट्स जैसे एक्सरसाइज आसानी से किए जा सकते हैं।  लेग लिफ्ट्स (Leg Lift Exercise During Period) आपके पेट, पीठ और पैल्विक मांसपेशियों को ढीला करता है।

कैसे करें लेग लिफ्ट्स

  • सबसे पहले एक चटाई पर लेट जाएं।
  • इसके बाद अपने लेग्स को सीधा करें।
  • फिर धीरे-धीरे अपने दाहिने पैर को ऊपर उठाएं। पैरों को ऐसे उठाएं, जिससे आपके बट से फर्श के साथ 90 डिग्री का कोण बन जाएं।
  • कुछ देर ऐसे ही रहें, फिर अपनी लेग्स को नीचे कर लें।
  • फिर अपने बाएं पैर के साथ भी इसी तरह दोहराएं।

साइड लंज एक्सरसाइज

पीरियड्स के दौरान सामान्य लंज के बदले आप साइड लंज कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को घुटनों पर करना आसान होता है, जिससे मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द कम होते हैं। इसके साथ ही इसे नियमित रूप से करने पर कूल्हे, बट और जांघों में ऐंठन की समस्या दूर होती है।

कैसे करें ये एक्सरसाइज

  • अपने दोनो पैरों को खोल लें।
  • फिर अपने दाहिने पैर को किनारे पर जाएं और नीचे की ओर झुकाएं। इस दौरान अपने बाएं पैर को सीधे रखें।
  • दोनों पैरों को वापस ऊपर की ओर पुश करें ताकि आप खड़े हों जाएं। इसी तरह बाएं पैर के साथ 5 से 10 बार दोहराएं।

लॉकडाउन में ज्यादा मोबाइल यूज करने वाले हो जाएं सावधान! हो सकती हैं ये गंभीर समस्याएं

कोरोना वायरस को खत्म कर सकता है ये अनोखा रैकेट, जानें क्या है इसकी खासियत

सावधान! ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित पुरुषों में दिखते हैं ये लक्षण, जानें कैसे होता है इलाज

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source