स्टडी का दावा, ये हेल्दी आदतें अपनाकर आसानी से किया जा सकता है वेट लॉस,जानें कौन-सी आदतें हैं मोटापा कम करने में मददगार

एक नयी स्टडी के अनुसार,मोटापा घटाने में मददगार दवाइयों के साथ-साथ लोग अगर एक अनुशासित लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं तो इससे उनका वजन कई वर्षों तक आसानी से मेंटेन कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 22, 2022 11:23 AM IST

एक नयी स्टडी में पाया गया है कि अधिक वजन वाले लोग लाइफस्टाइल में कुछ छोटे-छोटे लेकिन महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए ना केवल अपना वजन कम कर सकते हैं बल्कि, लम्बे समय तक वजन को मेंटेन भी कर सकते हैं। स्टडी के अनुसार, वजन कम करने के लिए लाइफस्टाइल और एंटी-ओबेसिटी दवाओं (anti-obesity medications) की मदद लेते हुए मोटापे के शिकार लोगों को वजन को संतुलित रखना आसान हो सकता है।

अमेरिका के अटलांटा में इस साल हुई एंडोक्राइन सोसायटी (Endocrine Society) की वार्षिक मीटिंग में पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार,मोटापे के शिकार लगभग 400 से अधिक वयस्कों पर की गयी एक स्टडी के अनुसार, यह पाया गया कि मोटापा घटाने में मददगार दवाइयों के साथ लोग एक अनुशासित लाइफस्टाइल अपना वजन 3 से 5 वर्षों की अवधि तक बढ़ने से रोक सकते हैं या वजन को नियंत्रण में रख सकते हैं। इस स्टडी के दौरान प्रतिभागियों को लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली डाइट और नियमित एक्सरसाइज के साथ वजन कम करने वाली दवाओं का सेवन करने दिया गया। स्टडी के परिणामों के अनुसार,

  • लगभग साढ़े चार साल तक इसी पैटर्न के हिसाब से लोगों को लगभग10.6 प्रतिशत अधिक वेट लॉस में मदद हुई।
  • जबकि, उन्हें 3 से 5 वर्ष तक अपना वजन मेंटेन करने में सहायता हुई।
  • वजन कम होने से हाइपरटेंशन, हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल, कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों और नींद से जुड़ी समस्याओं के रिस्क को भी कम किया जा सकता है।

वेट लॉस में मदद कर सकती हैं ये टिप्स

लो GI फूड्स का करें सेवन

लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स ना केवल डायबिटीज कंट्रोल करनेबल्कि वजन कम करने के लिहाज से भी महत्वपूर्ण हैं। इसीलिए ऐसे अनाज, फल, सब्जियों आदि का सेवन करना चाहिए जिनका जी-आई लेवल कम हो। इसके लिए आप अपने डाइटिशियम की मदद ले सकते हैं और उनके परामर्श के अनुसार, लो जी-आई वाले फूड्स की लिस्ट तैयार कर सकते हैं।

काम के बीच हेल्दी स्नैकिंग से रोका जा सकता है मोटापा

अनहेल्दी इटिंग की आदतें सबसे ज्यादा उन लोगों में देखी गयीं जो ऑफिस में काम के बीच स्नैक्स खाते हैं या मंचिंग करते हैं। स्टडी के दौरान ऐसे लोगों को एंटी-ओबेसिटी दवाओं के साथ एक लो-जीआई डाइट फॉलो करने की सलाह दी गयी। काम के बीच भूख लगने पर अक्सर लोग हाई-कैलोरी या अधिक चीनी वाले फूड्स का सेवन करते हैं। लेकिन, चाय-कॉफी के साथ कुकीज, कप केक्स या समोसे जैसी चीजों के सेवन से मोटापा बढ़ सकता है ऐसे में एक्स्ट्रा कैलोरी लेने से बचने के लिए हेल्दी स्नैक्स खाने चाहिए। ऑफिस में बीच-बीच में लगनेवाली भूख के लिए किसी फल, ड्राई फ्रूट्स और भुने हुए मखाने जैसे स्नैक्स का सेवन किया जा सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source