Bottle Gourd Benefits: पीएं लौकी का जूस या खाएं इसकी सब्ज़ी रोज़ाना, मिलेंगे इन बीमारियों के मरीज़ों के अनेक स्वास्थ्य लाभ

लौकी में पानी की मात्रा बहुत अधिक होने के कारण यह आसान से हजम हो जाती है। लेकिन, इसके सेवन से कुछ सीरियल हेल्थ प्रॉब्लम्स और उनसे जुड़ी परेशानियों को भी कम किया जा सकता है। हेल्दी डायट में लौकी का भी समावेश होना चाहिए। क्योंकि, यह ब्लड ग्लूकोज़ लेवल से लेकर यूरीनरी ट्रैक्ट के इंफेक्शन्स तक को ठीक करती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : February 8, 2020 7:07 PM IST

Bottle Gourd Benefits: लौकी यानि दूधी  (Bottle Gourd) पचने में आसान सIब्ज़ियों में गिनी जाती है। क्योंकि, इसमें पानी की मात्रा बहुत अधिक होने के कारण यह आसान से हजम हो जाती है। लेकिन, इसके सेवन से कुछ सीरियल हेल्थ प्रॉब्लम्स और उनसे जुड़ी परेशानियों को भी कम किया जा सकता है। हेल्दी डायट में लौकी का भी समावेश होना चाहिए। क्योंकि, यह ब्लड ग्लूकोज़ लेवल से लेकर यूरीनरी ट्रैक्ट के इंफेक्शन्स तक को ठीक करती है। (Bottle Gourd Benefits in hindi)

Khuskhus benefits: इन समस्याओं में खसखस के सेवन से मिलता है आराम, ये भी हैं खसखस खाने के फायदे

पीएं लौकी का जूस या खाएं इसकी सब्ज़ी रोज़ाना, मिलेंगे ये स्वास्थ्य लाभ (Bottle Gourd Benefits):

कोलेस्ट्रॉल लेवल होता है कंट्रोल:

लौकी (Bottle Gourd Benefits) को भोजन में शामिल करने से हानिकारक कोलेस्ट्रॉल बहुत आसानी से धीरे- धीरे कम होने लगता है, जिससे हृदय संबंधी या कोलेस्ट्रॉल से होने वाली अन्य समस्याएं नहीं होती। इसके लिए लौकी का  जूस एक आदर्श पेय माना जाता है।

Flaxseeds oil: वेट लॉस के लिए डायट में शामिल करें फ्लैक्सीड ऑयल, कॉन्स्टिपेशन से राहत और हेल्दी हार्ट जैसे फायदे भी मिलेंगे

हाई ब्लड शुगर लेवल्स:

डायबि‍टीज या हाई ब्लड शुगर वाले लोगों के लिए लौकी खाना काफी फायदेमंद साबित होता है। डायबि‍टीज में खाली पेट लौकी का सेवन करना बेहतर होगा। आप चाहें तो लौकी का जूस पी सकते हैं।

यूटीआई:

मूत्र से संबंधी परेशानियों से राहत पाने में भी लौकी का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह शरीर में सोडियम की अधि‍कता को कम करने में सहायक है, जो यूरिन के जरिए बाहर निकल जाता है।

Germs at the Gym: जिम जाने वालों को होता है इंफेक्शन और वायरस का ख़तरा, कीटाणुओं से बचने के लिए फॉलों करें ये टिप्स

कमज़ोरी और सुस्ती:

लौकी को हल्की सब्जियों में गिना जाता है। इसे खाने से पेट में भारीपन नहीं रहता, बल्कि यह शरीर में ताजगी बनाए रखने में सहायक है। प्रतिदिन तरोताजा बने रहने के लिए, नमक या मसाले डालकर लौकी का जूस पीना कारगर उपाय है।

हेल्दी स्किन:

प्रतिदिन लौकी का सेवन करने से त्वचा में प्राकृतिक चमक आती है, और वह आकर्षक दिखाई देती है। कई महिलाएं व युवतियां  इसके लिए लौकी का प्रयोग करती हैं।  (Bottle Gourd Benefits in hindi)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source