
... Read More
Written By: Atul Modi | Updated : February 27, 2021 7:01 AM IST
लाफ्टर योग करने के कई तरह से फायदे हैं!
लाफ्टर योग (Laughter Yoga) योग की एक ऐसी अनूठी शैली है जिसमें स्वेच्छा से हंसना शामिल है, यह कैसा योगाभ्यास है जिसमें ना तो आपको अपने शरीर को मूव करना है और ना ही इसमें आपको किसी तरह के इक्विपमेंट की जरूरत पड़ती है। लाफ्टर योग, एक ऐसा योग है जिसमें आप सिर्फ और सिर्फ दिल खोल कर हंसते हैं और यह हंसी आपके पूरे शरीर में सकारात्मकता ऊर्जा का संचार तेज कर देती है। इससे ना सिर्फ आप खुश रहते हैं बल्कि आपके अंदर कई ऐसे हार्मोन का उत्पादन होता है जिसके कारण आप की मनोदशा में एक सकारात्मक बदलाव देखने को मिलती है, साथ ही मानसिक विकारों से आप खुद को दूर रख पाते हैं। लाफ्टर योग कई तरह से फायदेमंद है इसके कुछ फायदे निम्नलिखित हैं:
लाफ्टर योग का अभ्यास करने से आपकी कैलोरी बर्न होती है सही मायने में आप जितनी कैलोरी हंसकर बन कर लेते हैं लगभग उतनी ही कैलोरी आप एरोबिक एक्सरसाइज करने में आप बंद कर सकते हैं।
जिन लोगों का रक्तचाप अनियंत्रित रहता है उनके लिए लाफ्टर योग बहुत ही कारगर है, इसके नियमित अभ्यास से आप अपना ब्लड प्रेशर नियंत्रित रख सकते हैं वह भी बिना किसी दवाई और शारीरिक कसरत के।
जोर-जोर से हंसना आपको लंबे समय तक सांस लेने और साथ छोड़ने में मदद करता है। इससे आपके शरीर के अंदर ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा बिना किसी प्रयास के पहुंच जाती है। इससे शरीर के सभी अंग स्वस्थ हो जाते हैं।
हंसना आपकी एकाग्रता को भी बढ़ाता है। जब आप हंसते हैं तो आपके मस्तिष्क में हैप्पी हार्मोन का स्राव होता है। जिसके कारण आप मानसिक रूप से बहुत ही खुश रहते हैं जो आपकी एकाग्रशीलता को बढ़ाने का माध्यम है।
लाफ्टर योग मस्तिष्क के सारे विकार जैसे- डिप्रेशन, स्ट्रेस और एंजायटी की समस्या से निजात दिलाते हैं। लाफ्टर योग में करने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। अच्छे हार्मोन के स्रावित होने की गति बढ़ जाती है, जिसके चलते मस्तिष्क की सारी नकारात्मकता दूर हो जाती है और आप खुशनुमा महसूस करते हैं।
लाफ्टर योग करने के लिए सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप सुबह-सुबह किसी पार्क में या किसी ऐसी जगह जहां आपके जानने वाले दोस्त या परिवार के लोग एक साथ इकट्ठा होकर योग व एक्सरसाइज करते हैं। यहां आप लोगों के साथ जोर-जोर के ठहाके लगा सकते हैं, ठहाके लगाते वक्त ताली जरूर बजाएं। इसके साथ आप झूम सकते हैं, नाच सकते हैं खुश रह सकते हैं। जितना खुश होकर आप हसेंगे उतना ही आपको इस योग के फायदे नजर आएंगे।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.