सेहत के लिए खतरनाक है ‘ले‍डी लाइक सिटिंग’

इस तरह बैठने से बढ़ सकती है पीठ और घुटनों में दर्द  की समस्‍या।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : September 17, 2018 8:45 AM IST

महिलाओं के बैठने का सबसे ग्रेसफुल और एलिगेंट तरीका माना जाता है लेडी लाइक सिटिंग। इस तरीके को सिखाने और अपनाने के लिए रॉयल फैमिलीज में बकायदा प्रशिक्षण दिया जाता था और उसी महिला को आकर्षक और शालीन माना जाता था, दोनों घुटनों को जोड़कर या क्रॉस लेग्‍स में बैठने का अंदाज सीख जाती थी। पर क्‍या आप जानती हैं कि रॉयल फैमिलीज का यह एलीगेंट तरीका सेहत के लिए कितना खतरनाक है।

बढ़ सकता है दर्द

क्रॉस करके बैठना ही घुटनों में दर्द का एकमात्र कारण नहीं है, लेकिन अगर आप लंबे समय तक इसी पोश्चर में बैठते हैं तो मांसपेशियों पर जोर पड़ता है, जिसके कारण दर्द की शुरुआत हो सकती है। अगर आप पहले से ही घुटनों के दर्द से परेशान हैं तब दर्द बढ़ जाता है।

आप कुर्सी पर कैसे बैठते हैं? बहुत से लोग और विशेषकर कामकाजी महिलाएं पैरों को क्रॉस करके बैठना पसंद करती हैं। कई लोग इस तरह बैठने से आराम महसूस करते हैं, अक्सर कपड़ों के कारण भी महिलाएं इस तरह से बैठना प्रेफर करती हैं।

हो सकती है यह समस्‍या 

पैरों को क्रॉस करके बैठना सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक है। इसके कारण हाइपरटेंशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। क्रॉस करके बैठना ही घुटनों में दर्द का एकमात्र कारण नहीं है लेकिन अगर आप लंबे समय तक इसी पोश्चर में बैठते हैं तो मांसपेशियों पर जोर पड़ता है, जिसके कारण दर्द की शुरुआत हो सकती है। अगर आप पहले से ही घुटनों के दर्द से परेशान हैं तब दर्द बढ़ जाता है। खून का प्रवाह ठीक से न होने का सबसे पहला असर दिल पर पड़ता है और हाइपरटेंशन के मरीज और भी ज्यादा मुसीबत में आ सकते हैं। पीठ में दर्द की एक बड़ी वजह पैरों को क्रॉस करके बैठना है।

यह भी पढ़ें – अगर करते हैं बच्चों से प्यार, तो छोड़ दें ये बुरी आदतें

बस चाय भर का समय

पैरों को एक के ऊपर एक रखकर उतनी ही देर बैठना चाहिए, जितनी देर में एक चाय या कॉफी खत्म हो जाए। इससे ज्यादा देर तक बैठना पैरों को सुन्न कर देगा, यानी तकलीफों की शुरुआत।  पैरों को एक के ऊपर एक रखकर उतनी ही देर बैठना चाहिए, जितनी देर में एक चाय या कॉफी खत्म हो जाए। इससे ज्यादा देर तक बैठना पैरों को सुन्न कर देगा, यानी तकलीफों की शुरुआत।

यह भी पढ़ें- खड़े रहने के भी हैं फायदे, न करें बैठने की चिंता

स्‍टूल की लें मदद

ऐसे लोग जो पैरों को क्रॉस करके ही आराम महसूस करते हैं, उन्हें पैरों के नीचे छोटा स्टूल रखकर बैठने से भी उतना ही आराम मिल सकता है और इसके कोई साइड इफेक्ट भी नहीं हैं। ऐसे लोग जिनका काम डेस्क पर बैठने का है, उन्हें हर 55 मिनट में उठकर लगभग 5 मिनट वॉक करना चाहिए ताकि रक्तप्रवाह पर असर न हो।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source