Kriti Sanon Weight Loss Secret: कृति सेनन ने बिना जिम जाए घर पर घटाया 15kg वजन, खुद बताई वो एक्‍सरसाइज जिनसे हुआ वेट लॉस

Kriti Sanon Weight Loss Secret: MiMi के लिए बढ़ाए 15kg वजन को कृति सेनन ने बिना जिम जाए कम कर लिया है। इन एक्‍सरसाइज को घर पर कर कृति ने किया वेट लॉस.

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : August 9, 2021 3:46 PM IST

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कृति सेनन खूबसूरत होने के साथ-साथ एक टेलेंटिड एक्‍ट्रेस भी हैं। फिल्‍म हीरोपंती (Heropanti) से बॉलीवुड में डेब्‍यू करने वाली एक्‍टर कृति सेनन (Kriti Sanon) आज A लिस्‍ट एक्‍ट्रेस में शुमार हो चुकी हैं। हाल ही एक्‍टर पंकब त्रिपाठी के साथ रिलीज हुई फिल्‍म मिमि (MiMi) में कृति ने सरोगेट मदर (Surrogate Mother) का रोल निभाया है। इस फिल्‍म के लिए कृति को काफी वजन बढ़ाना था और इसमें वो कामयाब भी रही। लेकिन कृति का कहना है कि जितना मुश्किल वेट लॉस (Kriti Sanon Weight Loss) होता है उतना ही मुश्किल वेट गेन (Kriti Sanon Weight Gain) करना भी होता है। फिल्‍म में बढ़ाए 15kg वजन को कम करने के बाद अब कृति पहले की तरह ही स्लिम ट्रिम हो चुकी हैं। कृति की फोटोज देखकर हर कोई हैरान है कि आखिर उन्‍होंने इतनी जल्‍दी वेट लॉस किया कैसे? (Kriti Sanon Weight Loss Secret) अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो बता दें कि कृति ने घर पर ही वर्कआउट कर 15kg वजन घटाया है। आज हम आपको उन एक्‍सरसाइज के बारे में बता रहे हैं जिनकी मदद से कृति ने अपन बढ़ा हुआ वजन घटाया है।

View this post on Instagram

A post shared by Kriti (@kritisanon) 

कृति सेनन ने "3 महीने तक नहीं की थी एक्‍सरसाइज"

कृति सेनन का कहना है कि क्‍योंकि उनका मेटाबॉलिज्‍मअच्‍छा है इसलिए उनका वजन जल्‍दी नहीं बढ़ता है। एक्‍ट्रेस कहती हैं कि वह शुरू से ही स्लिम रही हैं। अगर वो अपनी डाइट का ख्‍याल न भी रखे तब भी उनका वजन नहीं बढ़ता है। ऐसे में फिल्‍म के लिए वजन बढ़ाना एक्‍टर के लिए किसी चैलेंस से कम नहीं था। आखिर फिर कैसे बढ़ाया 15kg वजन? कृति का कहना है कि वजन बढ़ें इसलिए उन्‍होंने 3 महीने तक कोई एक्‍सरसाइज नहीं की थी। वह कहती हैं "यहां तक कि मैनें योगा भी नहीं किया था।" डाइट में ऑयली और एक्‍सट्रा कैलोरी वाले फूड एड कर कृति अपना वजन बढ़ाना में कामयाब रही।

View this post on Instagram

A post shared by Kriti (@kritisanon) 

कृति सेनन ने घर में एक्‍सरसाइज कर घटाया 15kg वजन

हाल ही में अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर वीडियो पोस्‍ट कर कृति ने बताया है कि उन्‍होंने घर पर वर्कआउट कर 15 किलोग्राम वजन घटाया है। कृति ने जो वीडियो शेयर की है उसमें वो पिलाटे और एक्‍सरसाइज, कैटल बैक वर्कआउट, स्‍क्‍वैट्स, रेजिस्टेंस बैंड एक्सरसाइज और मेडिसिन बॉल, केबल ग्लूट किकबैक और अन्य पैरों की एक्सरसाइज करते हुई दिख रही हैं। ये सब वो एक्‍सरसाइज हैं जिनकी मदद से कृति सेनन को वजन घटाने में मदद मिली है। कृति ने अपने इंस्‍टाग्राम पर वीडियो के साथ लिखा है "जिस तरह वजन बढ़ाना एक चैलेंस था उसी तरह वजन घटाना भी किसी चुनौती से कम नहीं रहा।" कृति ने अपनी वेट लॉस जर्नी के लिए सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर यासमीन कराचीवाला को धन्‍यवाद कहा है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.