
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : July 12, 2021 5:00 PM IST
कृति खरबंदा फिट रहने के लिए करती हैं पोल डांस। जानें इसके फायदे....
Kriti Kharbanda Pole Dancing Video: अभिनेत्री कृति खरबंदा (kriti kharbanda) इन दिनों पोल डांस करती नजर आ रही हैं। उनके लिए पोल डांस (Pole Dance Benefits) सिर्फ फिटनेस नहीं है, बल्कि यह ध्यान का काम भी करता है। कृति अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने वर्कआउट के वीडियोज शेयर करती रहती हैं। कृति का कहना है कि पोल डांस आज न सिर्फ मेरी फिटनेस, बल्कि ध्यान (Meditation) का भी हिस्सा बन गया है। पोल डांस केवल एक शारीरिक क्रिया नहीं है, बल्कि एक प्रकार की ध्यान की प्रक्रिया भी है। इसे करते समय आपको 100 प्रतिशत अपना ध्यान केंद्रित करना होता है वरना गिरने का डर रहता है। इस तरह से आप खुद को बुरी तरह से घायल कर सकते हैं।"
कृति ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोल डांसिंगवीडियो शेयर (kriti kharbanda Pole Dancing) कर लोगों को चौंका दिया है। उन्हें क्यों पसंद है पोल डांस करना इस पर 'हाउसफुल 4' की अभिनेत्री कृति कहती हैं कि जब मैंने हाउसफुल साइन की, तो मुझे साइज में आने की जरूरत थी।
View this post on Instagram
पहली पोल डांसिंग क्लास के लिए मैं गई थी। मुझे लगा कि मेरा हाथ गिरने वाला है, मेरे पैरों में चोट लग गई थी, लेकिन जब मैं आई घर तो मुझे लगा कि मैंने कुछ ऐसा हासिल कर लिया है, जिसके बारे में मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह संभव होगा। उस भावना ने मुझे बार-बार पोल पर वापस ला दिया।
अभिनेत्री का कहना है कि पोल डांस एक ऐसी चीज है, जो वह पूरी तरह से अपने लिए करती हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर वह किसी फिल्म में अपने कौशल का प्रदर्शन करने से भी गुरेज नहीं करेंगी।
View this post on Instagram
उनका कहना है, "ईमानदारी से कहूं तो पोल डांस एक ऐसा काम है, जो मैं अपने लिए करती हूं। मैंने इस एजेंडा के साथ पोल डांस नहीं सीखा या इसमें शामिल नहीं हुई कि मेरे पास एक कौशल होना चाहिए और मुझे प्रदर्शन करने में सक्षम होना चाहिए। लेकिन, ऐसा कहने के बाद भी अगर मुझे अवसर मिलेगा तो मैं ना नहीं कहूंगी और मैं इसे पर्दे पर करना पसंद करूंगी।"
View this post on Instagram
काम की बात करें तो कृति 23 जुलाई को रिलीज होने वाली डिजिटल फिल्म '14 फेरे' में दिखाई देंगी। '14 फेरे' जी 5 पर रिलीज होने वाली है।