... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : February 2, 2019 6:07 PM IST
वर्कआउट के बाद शरीर ज्यादा से ज्यादा भोजन की मांग करता है। ऐसे में वो डाइट लेना चाहिए जो शरीर को फायदा दे सके। © Shutterstock.
जिम में वर्कआउट करने के बाद हर किसी के मन में ये सवाल उठता है कि फिट और हेल्दी बॉडी के लिए क्या खाएं? दरअसल, वर्कआउट के बाद शरीर ज्यादा से ज्यादा भोजन की मांग करता है। ऐसे में आपको वो डाइट लेना चाहिए जो आपके शरीर को फायदा पहुंचा सके।
जिम में वर्कआउट करते हैं, तो खाएं ये चीजें
अनाज - जिम या वर्कआउट करने वाले लोग अपने आहार में अनाज को शामिल करें, क्योंकि ये प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर के सबसे बड़े स्रोत होते हैं। ये आपके मसल्स को बढ़ाने और मजबूत करने में मदद करते हैं। डाइट में ज्यादा से ज्यादा अनाज शामिल करें।
जिम जाती हैं, तो न करें ये गलतियां
दूध और दही- वर्कआउट शुरू करते समय हमारे शरीर को पहले से अधिक प्रोटीन, कैल्शियम और अन्य पोषक तत्वों की जरूरत पड़ती है इसलिए आप दूध और दही का सेवन कर सकते हैं। दूध और दही प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत है।
अंडा- व्यायाम करने के बाद जिस चीज की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, वह है प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट। अंडे के पास ये दोनों चीज पर्याप्त मात्रा में है। विटामिन डी का अच्छा स्रोत अंडा एक तरफ शरीर में कैलोरी बढ़ाता है साथ ही प्रोटीन की भी कमी को दूर करता है।
केला- स्वास्थ्यवर्धक व गुणकारी फल केला एक ऐसा फल है जिसे वर्कआउट करने के बाद खाने पर तुरंत ताकत मिल जाती है। यह कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ वीर्यवर्धक, शरीर के लिए पुष्टकारक, मांस को बढ़ाने वाला, भूख, प्यास को दूर करने वाला फल है। इसे आप दूध के साथ खाते हैं तो और फायदा होगा।
जिम जाती हैं, तो डायट में जरूर शामिल करें ये 3 चीजें
चुकंदर- जो लोग जिम में नियमित रूप से वर्कआउट करते हैं, उनके लिए चुकंदर का रस बहुत ही फायदेमंद है। यह शरीर को ताकत तो देता ही है साथ ही ऊर्जा का भी अच्छा स्रोत है।
साल्मन फिश- यह एक प्रकार की मछली है। प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन से भरपूर यह मछली आपके मसल्स को बढ़ाने में मदद करती है।
सीफूड- प्रोटीन, विटामिन और खनिज से भरपूर सीफूड के फायदे के बारे में बहुत ही लोगों को पता है। इसमें तरह-तरह के न्यूटट्रियंट्स पाए जाते हैं और इसमें बिल्कुभल भी कैलोरी नहीं होती।