... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Updated : September 17, 2018 12:31 PM IST
मनमर्जियां की रूमी के फिटनेस के दीवाने हुए लोग।
बीते शुक्रवार 'मनमर्जियां' मूवी रिलीज हो चुकी है। हर जगह मूवी की स्टारकास्ट की ही बात हो रही है। मूवी में रुमी बनी तापसी पन्नू के पंजाबी लड़की के कैरेक्टर की खूब ही तारीफ हो रही है। फिल्म में उनके गुड लुक से लेकर उनके एनर्जी लेवल और फिटनेस की तो ऑडियंस दीवानी होती जा रही है।
तापसी पन्नू इंड्रस्टी में न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि वो अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती है। तापसी खुद एक फिटनेस फ्रीक है, वो शेप में रहने के लिए जी तोड़ मेहनत करती हैं। अगर आप भी तापसी पन्नू की तरह छरहरी काया चाहती है तो फॉलो करें तापसी पुन्नू का फिटनेस रूटीन।
पांच दिन कड़ी मेहनत
तापसी सोमवार से लेकर शुक्रवार तक जिम में काफी पसीना बहाती हैं। उनकी एक्सरसाइज में कार्डियो एक्सरसाइज, ट्रेडमिल पर रनिंग, जंप्स, पुशअप्स, डंबल बाइसेप्स एक्सरसाइज, ग्रीस बाइसेप्स एक्सरसाइज, साइकिल चलाना, वेट ट्रेनिंग आदि शामिल है। इसके अलावा उन्हें स्विमिंग, फुटबॉल, हॉकी और क्रिकेट खेलना भी पसंद हैं।
सादा भोजन है फायदेमंद
तापसी पन्नू अपने वर्कआउट की तरह अपनी डाइट प्लान का भी पूरा ध्यान रखती हैं। वह अपने डाइट में सादा खाना ज्यादा पसंद करती हैं। वह वजन कम करने के लिए कार्बोहाइड्रेट की चीजों का सेवन न करना केवल एक मिथक मानती हैं। वह ग्लूटेन खाने से दूर रहती हैं। तापसी अपने खाने में ऐसी चीज खाती हैं। जो जल्दी पच जाएं। इसलिए वह गेंहू की रोटी, ब्रेड और राइस खाती है।
रोजाना मलाई वाला दूध पीना पसंद करती है। बादाम मिल्क में ऐसे मिनरल्स पाएं जाते है। जो कि उनकी कैलोरी के साथ प्रोटीन को पूरा करते है।
यह भी पढ़ें - मेकअप रिमूविंग के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
पीती है खूब पानी
तापसी दिनभर में जितना पानी पी सकती हैं। उतना पीती है। यह फिटनेस और स्किन के लिए बहुत ही जरुरी है। पानी वर्कआउट के समय एनर्जी देता है। साथ ही मेटाबॉलिज्म को तेजी से बढ़ाता है।
यह भी पढ़ें - दिल रखना है दुरुस्त, तो कान को रखें साफ
डाइट रुटीन
सुबह की शुरुआत तापसी अपने सुबह की शुरुआत आधा लीटर पानी के साथ करती है। इसके बाद ग्रीन टी और कुछ अखरोट, बादाम खाती हैं।
यह भी पढ़ें - सेहत के लिए खतरनाक है ‘लेडी लाइक सिटिंग’
ब्रेकफास्ट में वे 3 अंडे या फिर मसाला ऑमलेट लेती हैं। लंच करना उनके लिए बहुत जरूरी नहीं है। अगर उन्हें भूख नहीं लगती , तो वे लंच नहीं करती है। जबकि डिनर में रोटी, दाल और कई तरह की सब्जियां खाना पसंद करती हैं। वह 6 बजे तक खाना खा लेती हैं। अगर उसके बाद उन्हें भूख लगी तो वह लाइट सूप या फिर ग्रिल्ड मछली खा लेती हैं।