Kiara Advani Fitness Secret: कियारा आडवाणी ने कहा- "कितना भी खा लूं, मेरा वजन न बढ़ने के पीछे 1 राज़ है" जानिए क्‍या है वो राज़

कियारा आडवाणी अपनी फिटनेस को मेनटेन करने के लिए बहुत र्स्माट तरीके से अपने लाइफस्टाइल को मेनटेन करती हैं। एक्ट्रेस अपने दिन की शुरुआत मेटाबॉलिज्म (Metabolism) को बूस्ट करने के साथ करती हैं।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : February 4, 2021 11:03 AM IST

फिल्‍म कबीर सिंह की लीड एक्‍ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने सिर्फ अपनी एक्टिंग से ही लोगों को कायल नहीं किया है बल्कि उनका फेस और बॉडी भी बहुत आकर्षक है। जब कियारा ने बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था तब अभिनेत्री इतनी फिट (Kiara Advani Fitness) नहीं थी। लेकिन अगर आप उनकी हाल ही की फोटोज देखेंगे तो पाएंगे कि एक्‍ट्रेस कियारा आडवाणी (Actress Kiara Advani) ने खुद को काफी फिट किया है। आपको शायद यह जानकर हैरानी होगी कि इसके लिए एक्‍ट्रेस न ही भारी भरकम एक्‍सरसाइज करती हैं और न ही डाइट का खास ख्‍याल रखती हैं। बल्कि एक्‍ट्रेस का कहना है कि उनकी फिटनेस (Kiara Advani Fitness) के पीछे एक राज़ है। टाइम्‍स ऑफ इंडिया वेबसाइट के अनुसार कियारा आडवाणी कहती है कि उनकी फिटनेस का राज एक्‍सरसाइज करना नहीं बल्कि उनका अच्‍छा मेटाबॉलिज्‍म है। आइए जानते हैं कियारा की फिटनेस का पूरा राज़-

मजबूत पाचन क्रिया को बताती हैं राज़

कियारा आडवाणी कहती हैं कि वह अपनी फिटनेस को मेनटने करने के लिए एक्‍सरसाइज तो करती ही हैं लेकिन वो इसके लिए ज्‍यादा अब्‍सेस्‍ट नहीं रहती हैं। वह कहती हैं कि उनका मेटाबॉलिज्‍म (Kiara Advani Metabolism) यानि कि उनकी पाचन क्रिया काफी दुरुस्‍त है। वो जो भी खाती हैं वह जल्‍दी से पच जाता है। ऐसी स्थिति में खाने में जो फैट होता है वह बॉडी में नहीं रहता है।

kiara advani fitness

मेटाबॉलिज्‍म को ऐसे बूस्‍ट करती हैं कियारा आडवाणी? (How Does Kiara Advani Boost Metabolism?)

कियारा आडवाणी अपनी फिटनेस को मेनटेन करने के लिए बहुत र्स्‍माट तरीके से अपने लाइफस्‍टाइल को मेनटेन करती हैं। एक्‍ट्रेस अपने दिन की शुरुआत मेटाबॉलिज्‍म (Metabolism) को बूस्‍ट करने के साथ करती हैं। उनका मानना है यदि आपको मेटाबॉलिज्‍म (Good Metabolism) अच्‍छा है तो आपका वजन सामान्‍य रहता है। इसलिए मेटाबॉलिज्‍म (Metabolism) को बूस्‍ट करने के लिए कियारा गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीती हैं। आपको बता दें कि मोटापा बढ़ने के पीछे कमजोर मेटाबॉलिज्‍म (Metabolism) बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। अगर खाने की बात करें तो कियारा घर का सिंपल भोजन पसंद करती हैं। उनकी डाइट में फल और सब्जियों की मात्रा अधिक होती है। कियारा खुद को डाइड्रेट रखने से बिल्‍कुल भी नहीं चूकती हैं।

Kiara Advani

जानिए कियारा आडवाणी का वर्कआउट शेड्यूल (Workout Schedule Of Kiara Advani)

कियारा आडवाणी जिम जाकर वर्कआउट तो करती हैं लेकिन इसके साथ ही वो बॉक्सिंग और डांस भी करती हैं। अभिनेत्री के मुताबिक सिर्फ जिम में एक्‍सरसाइज करने से व्‍यक्ति एक वक्‍त के बाद बोर हो जाता है। इसलिए फिटनेस को बनाए रखने के लिए एक्‍स्‍ट्रा एक्टिविटी भी करनी चाहिए। कियारा जिम में केवल 1 घंटा बिताती हैं और इस दौरान वो ज्‍यादा फोकस कार्डियो और स्क्वाट्स पर करती हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source