
... Read More
Written By: Atul Modi | Updated : August 18, 2021 11:55 AM IST
बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की पत्नी मीरा राजपूत (Meera Rajput) अक्सर अपने फिटनेस रूटीन को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह अपनी दिनचर्या को अपने प्रशंसकों के साथ इंस्टाग्राम पर भी शेयर करती नजर आती हैं, ताकि उनके फॉलोअर्स भी उनकी तरह फिट रहें। मीरा राजपूत अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने मॉर्निंग रूटीन के बारे में बता रही हैं। वीडियो में वह कहती दिखाई दे रही हैं कि वह सुबह उठने के बाद कौन सी तीन चीजें करती हैं जिससे वह पूरे दिन काफी एक्टिव रहती हैं।
वीडियो में मीरा राजपूत बता रही हैं कि, वह सुबह उठने के बाद सबसे पहले 12 बार अनुलोम विलोम करती हैं, ताकि मस्तिष्क को शांत रखा जाए और फेफड़ों को हेल्थी रख सकें। इसके बाद वह अपना बॉडी पोश्चर ठीक रखने वाली एक्सरसाइज करती हैं, ताकि शरीर का ब्लड सरकुलेशन ठीक रहे और शरीर का बैलेंस भी बना रहे इसके अलावा जो सबसे महत्वपूर्ण कार्य करती हैं वह है- खाली पेट किशमिश और केसर का पानी पीते हैं यह बहुत ही फायदेमंद होता है।
View this post on Instagram
मीरा राजपूत ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, "तीन चीजें जो मैं सुबह उठने के बाद करती हूं। हालांकि, 7 बार अलार्म स्नूज करती हूं, उसके बाद सबसे पहले 12 बार अनूलोम-विलोम करती हूं, यह मेरे लिए तीन एस्प्रेसो शॉट्स की तरह होता है, दिन के लिए यह आपको मानसिक रूप से तैयार करता है, शांत करता है और दिमाग को जगाता है।"
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.