जानिए नारियल, काजू और मूंगफली के बारे में क्‍या कहती हैं रुजुता दिवेकर

डायट और फि‍टनेस एक्‍सपर्ट भी इस बात से इंकार नहीं कर सकते हैं कि अपने क्षेत्र और मौसम की सब्जियां एवं फल प्रत्‍येक व्‍यक्ति के लिए ज्‍यादा सेहतमंद होते हैं।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : January 29, 2019 11:04 AM IST

सेहत और डायट को लेकर कई तरह के भ्रम बाजार में प्रचलित हैं। डायट प्‍लान से लेकन सेलिब्रिटी पिफटनेस तक ऐसा लगता है कि ब्रेड अच्‍छी है रोटी खराब। ब्रोकोली अच्‍छी है गोभी खराब। जबकि डायट और फि‍टनेस एक्‍सपर्ट भी इस बात से इंकार नहीं कर सकते हैं कि अपने क्षेत्र और मौसम की सब्जियां एवं फल प्रत्‍येक व्‍यक्ति के लिए ज्‍यादा सेहतमंद होते हैं। रूजुता दिवेकर अपनी कई वर्कशॉप और इंटरव्‍यू में यह कह चुकी हैं कि हमें अपने आसपास उपलब्‍ध चीजों पर ही फोकस करना चाहिए। यह पोषण का बेहतर स्रोत हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें - वजन कम करना है तो इस तरह करें ब्रेकफास्‍ट, जल्‍दी होगा फायदा

कॉलेस्‍ट्रॉल पर फै‍ले भ्रम

बदली हुई लाइफ स्‍टाइल में ज्‍यादातर लोग कॉलेस्‍ट्रॉल से पीडि़त हो रहे हैं। यह सेहत के लिए एक गंभीर जोखिम है। यह भी पढ़ें – बैली फैट से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

पर इसकी आड़ में मिथ्‍स का एक पूरा बाजार फल फूल रहा है। जिसमें पेड़ पौधों से प्राप्‍त होने वाले आहार को भी कॉलेस्‍ट्रॉल का स्रोत मान लिया जाता है। जबकि यह ठीक नहीं है।

सेहत के लिए जरूरी हैं नारियल, काजू और मूंगफली

रूजुता दिवेकर अपने वीडियो में कहती हैं कि मिथ्‍स के बाजार में नारियल, काजू और मूंगफली को अपराधी बना दिया है। उनके बारे में यह प्रचारित किया जाता है कि ये सभी कॉलेस्‍ट्रॉल बढ़ाने वाले आहार हैं, जबकि ऐसा नहीं है। यह स्‍थानीय आहार व्‍यक्ति की सेहत के लिए बहुत जरूरी है। बस आपको यह मालूम होना चाहिए कि क‍ब, क्‍या और किस तरह खाना है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.