Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

एक्सरसाइज से घट सकती है आपकी उम्र, जानें कैसे एक्सरसाइज से उम्र घटाने में मिलेगी मदद

शारीरिक निष्क्रियता के कारण हर साल 3.2 मिलियन (32 लाख) लोग मरते हैं। शारीरिक निष्क्रियता यानी की शारीरिक रूप से सक्रिय न रहना होता है, जिसमें शारीरिक रूप से आप कोई गतिविधि नहीं करते हैं। क्या आप जानते हैं कि एक्सरसाइज से आपकी उम्र कम हो सकती है। अगर नहीं तो जानें कैसे एक्सरसाइज से घटेगी उम्र।

एक्सरसाइज से घट सकती है आपकी उम्र, जानें कैसे एक्सरसाइज से उम्र घटाने में मिलेगी मदद
एक्सरसाइज से घट सकती है आपकी उम्र, जानें कैसे एक्सरसाइज से उम्र घटाने में मिलेगी मदद

Written by Jitendra Gupta |Published : September 23, 2020 5:06 PM IST

शारीरिक रूप से सक्रिय न होने के एक लाख कारण हो सकते हैं, जिसमें से कुछ कारणों को सभी मान सकते हैं। लेकिन इस बात को जानना बहुत ही जरूरी है कि एक ही जगह रूकना या कोई शारीरिक गतिविधि न करना आपके लिए खराब हो सकते हैं। शारीरिक निष्क्रियता के कारण हर साल 3.2 मिलियन (32 लाख) लोग मरते हैं। शारीरिक निष्क्रियता यानी की शारीरिक रूप से सक्रिय न रहना होता है, जिसमें शारीरिक रूप से आप कोई गतिविधि नहीं करते हैं। नियमित रूप से एक्सरसाइज, विशेष रूप से बुजुर्गों के बीच, अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही जरूरी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्सरसाइज करने से आपकी उम्र बढ़ सकती है। अगर आप सोच रहे हैं कि कैसे तो आइए जानते हैं।

ये न कहें कि मैं बहुत बूढ़ा हूं

एक्सरसाइज सभी के लिए अच्छी होती है, जिसमें हमारे बड़े-बुजुर्ग भी शामिल होते हैं। यहां तक कि अगर आप सामान्य रूप में भी शारीरिक गतिविधियां करते हैं तो ये आपके स्वास्थ्य पर बड़ा प्रभाव डाल सकती है। हालांकि आपको सबसे पहले अपने डॉक्टर से बात करने की जरूरत होती है। अगर आप इनएक्टिव हो गए हैं, तो एक्सरसाइज की शुरुआत करते हुए इसे आसान बनाएं। इसके अलावा हर दिन 5-10 मिनट की मध्यम गतिविधि करें।

चीजों को लाइटली लें

यह आपकी उम्र नहीं बताती कि आपको आराम करने की आवश्यकता महसूस हो रही है बल्कि आप खुद नहीं चाहते हैं कि आप आगे बढ़ें। हृदय रोग, मधुमेह, गठिया और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित बुजुर्ग अगर निरंतर रूप से चलते-फिरते रहेंगे तो वह अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं।

Also Read

More News

ये नहीं सोचें मेरा दिल इसके लिए तैयार है

आप जितना अधिक सक्रिय रहेंगे, आपकी उम्र उतनी ही कम होगी और साथ ही हार्ट अटैक व स्ट्रोक जैसी समस्याओं के होने की संभावना भी कम होगी। आपका डॉक्टर आपको बता सकता है कि किस प्रकार के व्यायाम सबसे अच्छे हैं, और आपको उन्हें कितने समय तक करना चाहिए। आपको सप्ताह में 150 मिनट की सामान्य एरोबिक गतिविधियां करनी चाहिए, जैसे तेज चलना या साइकिल चलाना। आप चाहे तो लॉन या सफाई भी कर खुद को सक्रिय रख सकते हैं। जरूरी नहीं है कि आपको 30 मिनट तक एक्सरसाइज ही करनी है।

ज्यादा चलने का मन न हो तो

लचीलेपन को बढ़ाने वाली एक्सरसाइज करें, जिन्हें आपको शायद सप्ताह में दो से तीन बार जरूर करना चाहिए। उदाहरण के लिए, हिप्स, पैर, कंधे, आपकी गर्दन और स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज काफी फायदेमंद हो सकता है। लचीलेपन को बढ़ाने के लिए योग भी इसमें आपकी मदद कर सकता है। हालांकि यह इतना आसान नहीं है खासकर जब तक खिंचाव न हो और दर्द हो।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

खुद को चोट पहुंचाने का डर हो

सुरक्षित रहने के लिए, पहले अपने डॉक्टर से जांच करा लें, खासकर अगर आप शारीरिक रूप से सक्रिय न हो या स्वास्थ्य समस्याएं हो। आपका डॉक्टर जानता है कि आपको क्या चाहिए और आप क्या कर सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अभी शुरुआत करने वाले लोगों को कम तीव्रता वाले व्यायाम से शुरुआत करनी चाहिए। खूब पानी पिएं, अपने शरीर की सुनें, अपने वर्कआउट से पहले वार्मअप करें।

About the Author

... Read More