जानें रनिंग का सही तरीका, जल्‍दी घटेगा वजन

गलत तरीके से रनिग की शुरुआत पड़ सकती है सेहत पर भारी।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : August 13, 2018 12:20 PM IST

वजन कम करने के लिए रनिंग सबसे अच्‍छी प्रक्रिया है। पर बहुत से लोगों को यह पता ही नही होता कि रनिंग का सही तरीका क्‍या है। जिसके चलते उन्‍हें कई तरह की समस्‍याओं का सामना करना पड़ता है। कई बार थोड़ी देर रनिंग करने के देर बाद ही थक जाते हैं और सांस फूलने लगती है। इसका कारण सही तरीके से रनिंग न करना है। दरअसल, रनिंग नॉर्मल प्रक्रिया है लेकिन इसके कुछ रूल्‍स होते हैं। अगर उन्हें फॉलो न किया जाए तो एनर्जी भी बर्बाद होती है और इसका खास फायदा भी नहीं होता।

शुरुआत में बहुत तेज रनिंग से बचें

लोग अक्सर यही गलती करते हैं कि वह पहले दिन ही बहुत तेज रनिंग करने लगते हैं। मगर रनिंग हमेशा धीरे-धीरे शुरू करनी चाहिए। इससे शरीर की एनर्जी भी लो नहीं होती और मसल्स में अकड़न भी नहीं आती।

रनिंग से पहले स्ट्रेचिंग करना

रनिंग शुरू करने से पहले स्ट्रेचिंग करना न भूलें। इससे आपको दौड़ते समय शरीर के किसी हिस्से में दर्द नहीं होता। इसलिए रोजाना स्‍ट्रेचिंग करके थोड़ा-थोड़ा दौड़ें अपने हिसाब से क्रम बढ़ाते जाएं।

पोषक तत्‍वों को शमिल करें

रनिंग शुरू करने से पहले अपनी डाइट में भी बदलाव करें क्योंकि रनिंग का पूरा फायदा तभी मिलता है जब आपकी डाइट ठीक हो। रनिंग करते समय शरीर को अधिक एनर्जी की जरूरत होती है। इसलिए अपनी डाइट में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर युक्त चीजें खाएं। कैल्शियम के लिए दूध के साथ बादाम लें और चावल का सेवन करने से बचें।

सही पॉश्चर

रनिंग के दौरान आपको अपने पॉश्चर का भी ध्यान रखना चाहिए, नहीं तो इसका फायदे की बजाए आपको नुकसान हो जाएगा। रनिंग करते समय बॉडी सीधी और नजर सामने की ओर होनी चाहिए। इस बात का भी ध्‍यान रखें कि आप अपने पैरों को जमीन पर जोर से पटकते हुए रनिंग न करें। क्‍योंकि इससे आपके जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है।

सही जूतों का चुनाव

कुछ लोग रनिंग के लिए जूतों का भी चुनाव ठीक से नहीं कर पाते। इससे पैरों में सही पकड़ नहीं बन पाती है और गिरने का खतरा बना रहता है। इतना ही नहीं, खराब जूतों के कारण आप तेज दौड़ भी नहीं पाते।

पहनें कम्फर्टेबल कपड़े

रनिंग करते समय टाइट और फिटिंग वाले कपड़ें न पहनें। इसकी बजाए रनिंग करते समय हल्‍के और आरामदायक कपड़े पहनें। इससे हवा आपकी बॉडी तक पहुंचती रहेगी और आप जल्दी नहीं थकेंगे।

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.