... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : October 6, 2020 3:41 PM IST
किडनी और ब्लड को साफ करे करे जौ से तैयार ये टी, जानें बनाने का तरीका
Benefits Of Barley Tea : जौ से तैयार रोटियां आपने कई बार खाई होंगी। जौ की रोटियां सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती हैं। जौ कैल्शियम, विटामिंस, फास्फोरस, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी वायरल तत्वों से भरपूर होता है। जौ की रोटियों के अलावा क्या आपने कभी जौ से तैयार चाय का सेवन किया है? अगर नहीं, तो एक बार जरूर ट्राई करें। जौ टी इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में आपकी मदद कर सकता है। इससे मिलने वाले पोषक तत्व शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचा सकता है। आइए आज जानते हैं जौ टी बनाने की (Benefits Of Barley Tea) रेसिपी-
पानी- 1 लीटर
भूनी हुई जौ- 2 चम्मच
शहद- स्वादानुसार
जौ टी का सेवन करने से आपको कई तरह के फायदे होते हैं। यह ब्लड प्रेशर को ठीक करने में आपकी मदद कर सकता है। इसके साथ ही यह बैड कोलेस्ट्रॉल को खत्म करने में आपकी मदद करता है। इतना ही नहीं यह दिल से जुड़ी अन्य समस्याओं को खत्म करने में आपकी मदद कर सकता है।
किडनी यानि गुर्दे से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने में जौ आपकी मदद कर सकता है। यह किडनी को साफ कर किडनी इंफेक्शन से बचाने में आपकी मदद कर सकता है।
जौ से तैयार चाय डायबिटीज के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसमें फाइबर और कैलोरी की मात्रा काफी ज्यादा होती है। यह डायबिटीज को कम करने में आपकी मदद करता है।
जौ टी में क्लींजिंग के गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड में कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर को कम करने में आपकी मदद करते हैं। यह ब्लड शुगर और और हृदय रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।
शरीर का सबसे नाजुक हिस्सा होती हैं आंखें, स्वस्थ रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये 4 चीजें
हाई ब्लड प्रेशर को जड़ से करना है खत्म, तो नियमित रूप से पिएं ये जूस