Gym Set Up At Home: घर में जिम सेटअप कैसे करें? जानिए शुरुआत में कौन सी मशीनें हैं जरूरी

अगर आप बिना जिम जाए फिट रहना चाहते हैं तो घर में जिम सेटअप करने से बेहतर और कुछ नहीं है. इसका एक बड़ा फायदा ये भी होगा कि आप अपनी मर्जी और सहूलियत के समय पर एक्‍सरसाइज कर सकते हैं.

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : September 14, 2021 2:00 PM IST

कोरोना महामारी ने कई तरह से लोगों के लाइफस्‍टाइल को प्रभावित किया है जिसमें से एक फिटनेस भी है। फिटनेस फ्रीक या वर्कआउट को लेकर हमेशा एक्‍साइटिड रहने वाले लोग जहां पहले दिन में 2 बार जिम में पसीना बहाते थे वो अब जिम की तरफ देख भी नहीं रहे हैं। कोरोना महामारी के दौर में लोग जिम जाने का रिस्‍क बिल्‍कुल नहीं ले रहे हैं, इसलिए घर पर ही थोड़ा बहुत वर्कआउट कर लेते हैं। हालांकि वर्तमान में जिम खुल चुके हैं और कोरोना प्रोटोकॉल (Corona Protocol in Gym In Hindi) के साथ उनका यूज किया जा सकता है। लेकिन जो लोग जिम जाना अवॉइड कर रहे हैं साथ ही अपनी फिजिक के साथ किसी तरह का कॉम्‍प्रोमाइज नहीं चाहते उनके लिए फिटनेस को मेनटेन रखना एक चैलेंज बनता जा रहा है। अगर आप बिना जिम जाए फिट रहना चाहते हैं तो घर में जिम सेटअप करने से बेहतर और कुछ नहीं है। इसका एक बड़ा फायदा ये भी होगा कि आप अपनी मर्जी और सहूलियत के समय पर एक्‍सरसाइज कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं अगर घर में जिम सेटअप (Gym Setup At Home In Hindi) करना हो तो शुरुआत में कौन सी मशीनें होनी चाहिए।

घर में जिम सेटअप करने के लिए जरूरी मशीनें (Best Gym Equipment For Home In Hindi)

ट्रेडमिल (Treadmill): अगर आप घर में जिम सेटअप करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले ट्रेडमिल लेने की जरूरत है। यह एक ऐसी मशीन है जिस पर आप कई तरह की एक्‍सरसाइज कर सकते हैं। किसी एक्‍सपर्ट की मदद से ट्रेडमिल के फंक्‍शंस को समझ लें और इसका यूज करें। अगर इसकी कीमत की बात करें तो ये 10 हजार से शुरू होकर लाखों तक जाती है। लेकिन 20-25 हजार रुपये के आसपास आपको एक अच्‍छा ट्रेडमिल मिल जाएगा।

एक्‍सरसाइज बाइक (Exercise Bike): एक्‍सरसाइज बाइक के कई फायदे होते हैं। ये एक लो कार्डियो एक्‍सरसाइज होने के साथ ही आपकी लोवर बॉडी को टोन करने में मदद करती है। जो लोग होम जिम सेट अप करना चाहते हैं उनके लिए एक्‍सरसाइज बाइक एक बहुत अच्‍छा विकल्‍प हो सकती है। एक्‍सरसाइज बाइक से आपकी ओवरऑल बॉडी को और भी कई फायदे मिलते हैं।

treadmill

रोइंग मशीन (Rowing Machines): रोइंग मशीन के साथ वर्कआउट करने से सीधेतौर पर आपके हाथ, पैर, बैक और चेस्‍ट टोन होती है। जब आप रोइंग मशीन पर एक्‍सरसाइज करते हैं तो मसल्‍स बनाने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह कार्डियो का काम भी करती है। रोइंग मशीन की कीमत भी 8 हजार रुपये शुरू हो जाती है।

डंबल्‍स (Dumbbells): डबल्‍स उठाने से शरीर के लगभग सभी मसल्‍स ग्रुप एक्टिव हो जाते हैं। इन्‍हें खरीदना और घर में स्‍टोर करना भी बहुत आसान है। क्‍योंकि डंबल्‍स साइज में छोटे होते हैं इसलिए इन्‍हें रखने के लिए ज्‍यादा जगह की जरूरत नहीं होती है। डंबल्‍स का एक फायदा ये भी होता है कि आप अपनी कैपेसिटी के हिसाब से इन्‍हें हैवी और लाइट कर सकते हैं।

Skipping Rope for Weight Loss

स्किपिंग रोप (Skipping rope): शुरुआती जिम सेटअप में आप स्किपिंग रोप को भी जगह दे सकते हैं। स्किपिंग रोप को किसी भी उम्र का व्‍यक्ति कर सकता है। लेकिन अगर आप पहली बार शुरू कर रहे हैं तो शुरुआत में 20 से ज्‍यादा न करें। स्किनपिंग रोप की कीमत 100 रुपये से शुरू हो जाती है तो हजारों तक चलती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source