... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : September 25, 2018 7:01 AM IST
मात्र पंद्रह मिनट का ध्यान बढ़ा देता है आपकी प्रोडक्टिविटी।© Shutterstock
कई बार ऐसा होता है कि वे रिलैक्स होने के लिए मैडिटेशन करते है पर न उनका मन शांत हो पाता है और न ही वे रिलैक्स फील कर पाते है क्योंकि वे जिस समय पर मैडिटेशन करते है वो समय गलत होता है। हालांकि मैडिटेशन के लिए समय की कोई पाबंदी नहीं है, परन्तु हर चीज के लिए कोई न कोई खास समय ऐसा होता है जब वह सर्वाधिक फायदेमंद साबित होता है। जानें क्या है ध्यान लगाने अर्थात मेडिटेशन का सही समय
ध्यान के लाभ
मैडिटेशन से आपकी बॉडी पूरी तरह से एनर्जेटिक महसूस करती है और साथ ही यह आपको तनाव मुक्त भी रखने में सक्षम होता है।
सुबह के समय मैडिटेशन
शाम के समय मैडिटेशन
शाम के समय मैडिटेशन करना भी काफी बहुत फायदेमंद होता है।
अगर आप शाम के समय ध्यान करते है तो यह आपकी प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ को अलग रखने में आपकी मदद करता है।
यह भी पढ़ें –वैज्ञानिक है जप की शक्ति, इस तरह पाएं मानसिक अवसाद से मुक्ति
शाम को ध्यान करने से आप आपकी ऑफिस की चिंता और तनाव को भूल जाते है और घर पर काफी फ्रेश महसूस करते है।
इस समय आपको अपनी चीज़े सॉर्ट करने में भी मदद मिलती है और साथ ही यह आपको ज्यादा खुश रखने में सहायक होता है।
यह भी पढ़ें - क्या आपकी कंपनी भी है ऐसी, तो खुद संभालें अपनी सेहत
शाम को मैडिटेशन करना एक तरह से आपके लिए दिन की दूसरी शुरुआत करने जैसा होता है।
दोपहर के समय ध्यान का विकल्प
अक्सर ग्रहणियों और सुबह जल्दी काम पर निकलने वाले लोगों के लिए सुबह या शाम में से किसी भी समय को चुन पाना संभव नहीं हो पाता। ये लोग चाहें तो दोपहर के समय ध्यान कर सकते हैं। याद रहे यह सर्वोत्तम समय नहीं है पर एक विकल्प अवश्य है। क्योंकि इस समय आप खुद को रिलैक्स महसूस कर रहे हैं1
इस समय पर किया हुआ मैडिटेशन आपको रिफ्रेश करता है और साथ ही यह आपकी प्रोडक्टिविटी को भी बढ़ाने में सहायता करता है।