इलायची की चाय पीने के 6 स्‍वास्‍थ्‍य लाभ

क्‍या सर्दी-जुकाम और खांसी ने आपको परेशान कर दिया है?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:14 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

ठंड में इलायची की खुशबूदार चाय पीने का एक अलग ही मजा है। यह चाय जितनी टेस्‍टी होती है, उतने ही इसके स्‍वास्‍थ्‍य फायदे भी हैं। इलायची में विटामिन ए, बी, सी, मिनरल्‍स और शरीर के लिए ज़रूरी कई पोषक तत्‍व होते हैं। लेकिन ध्‍यान रहे कि इस चाय में दूध और चीनी ना मिलाएं। इस चाय को पीने के अन्‍य लाभ क्‍या हैं, आइए जानते हैं: पढ़ें- सुबह अदरक की चाय पीने के 11 फायदों के बारे में जानें!

1) पाचन सुधार में सहायक- इलायची की चाय पीकर पेट दर्द, सूजन और अपच जैसी समस्‍याओं से दूर रहा जा सकता है। इलायची में 25 से अधिक वाष्‍पशील (volatile) तेल शामिल हैं, जो पेट की म्‍यूकोसल (mucosal) परत को मजबूत बनाकर एसिडिटी समस्‍या से बचाने में सहायक हैं। एसिडिटी की समस्‍या से राहत पाने के लिए खाने के बाद इलायची की चाय पिएं।

2) मतली और उल्‍टी के लिए सही- इलायची मतली की समस्‍या से निपटने के लिए बेहतर चीज है। ये एक एंटीस्पैज़्मॉडिक (antispasmodic) है, जो मतली व उल्‍टी से राहत दिलाने में सहायक है। इलायची बेचैनी और पेट दर्द की समस्‍या से निपटने में भी मददगार है।

3) कोल्‍ड और फ्लू से निपटने में सहायक- इलायची की चाय पीकर कोल्‍ड और फ्लू के लक्षणों जैसे- गले में खराश, सीने में जलन और कफ को कम किया जा सकता है। इलायची एक्‍सपेक्‍टारेंट (expectorant) के रूप में काम कर खांसी और गले में खराश से राहत दिलाने में सहायक है।

4) सांस की बदबू और दांद दर्द में आराम- इलायची की चाय सांस की बदबू और दांद दर्द को दूर करने का बेहतर उपाय है। इलायची में एंटीबैक्‍टीरियल गुण होते हैं, जो सांस की बदबू से निजात दिलाने में सहायक हैं। खाने के बाद चाय पीने से दांतों से जुड़ी कई समस्‍याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।

5) इम्‍यून सिस्‍टम मजबूत बनाने में सहायक- इलायची की चाय आपकी बॉडी को डिटॉक्सीफाइ (detoxify) करने में सहायक है। एंटीऑक्‍सीडेंट और जिंक से भरपूर ये चाय आपके इम्‍यून सिस्‍टम को मजबूत बनाती है। आप इसे अधिक फायदेमंद बनाने के लिए इसमें काली मिर्च पाउडर मिला सकते हैं।

6) चेहरे पर चमक लाए- एंटीऑक्‍सीडेंट से भरपूर इलायची की चाय उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने और आपकी त्‍वचा पर चमक लाने में सहायक है। रोजाना एक कप इलायची की चाय पीकर आप त्‍वचा पर झुर्रियों को कम कर सकते हैं।

चित्र स्रोत - Shutterstock

संदर्भ: [1] Jafri MA, Farah, Javed K, Singh S. Evaluation of the gastric antiulcerogeniceffect of large cardamom (fruits of Amomum subulatum Roxb). J Ethnopharmacol.2001 May;75(2-3):89-94. PubMed PMID: 11297839.

[2] Kubo I, Himejima M, Muroi H. Antimicrobial activity of flavor components of cardamom Elettaria cardamomum (Zingiberaceae) seed. J Agric Food Chem. 1991;39:1984–6.

[3] J Med Food. 2010 Apr;13(2):371-81. doi: 10.1089/jmf.2009.1131.In vitro investigation of the potential immunomodulatory and anti-cancer activities of black pepper (Piper nigrum) and cardamom (Elettaria cardamomum). Majdalawieh AF(1), Carr RI.


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source