साइंस के मुताबिक ये हैं 5 बेस्ट और 5 सबसे बेकार एक्सरसाइज, इन्हें करने से पहले बरतें सावधानी

एक्सरसाइज करना फायदेमंद होता है, मगर इसे बहुत सावधानी से करना चाहिए। कुछ व्यायाम बहुत फायदेमंद होते हैं जबकि कुछ एक्सरसाइज ऐसी होती है जो आपको चोट पहुंचा सकती है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : July 25, 2022 2:58 PM IST

अगर आप एक्सरसाइज कर रहे हैं तो अधिकतर केसों में आपका उद्देश्य वजन कम करना ही होगा। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं लेकिन आपके शरीर में कोई समस्या है तो कुछ एक्सरसाइज आपके लिए सही रह सकती हैं और कुछ एक्सरसाइज आपके लिए बहुत बेकार रहने वाली हैं। ऐसी एक्सरसाइज को आपको या तो करना छोड़ देना चाहिए या फिर उन्हें करते समय बहुत ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। साइंस के मुताबिक भी कुछ एक्सरसाइज आपके शरीर के लिए बहुत अच्छी और बेस्ट रहती हैं तो कुछ एक्सरसाइज ऐसी भी हैं जिन्हें करते समय आपको सावधानी बरतनी चाहिए नहीं तो काफी नुकसान पहुंच सकता है। आइए जान लेते हैं कौन-कौन सी हैं यह एक्सरसाइज।

बेस्ट एक्सरसाइज - Best Exercise In Hindi

1. पिलाते

यह एक लो इंपैक्ट एक्सरसाइज है जो आपके पेट, हिप्स, कमर और अबस पर फोकस करती है। यह रेजिस्टेंस के लिए आपके शरीर को ही प्रयोग करती है। इससे आपका शरीर और मजबूत बनता है, लचीला बनता है और आपके घुटने भी सही ढंग से काम कर पाते हैं।

2. ताई ची

स्टडीज के मुताबिक, सेहत और दिमाग के लिए मेडिटेशन से बेहतर कुछ नहीं है। ताई ची मेडिटेशन और मोशन का एक अच्छा संगम है। यह शरीर में बैलेंस बनाने में मदद करती है और स्ट्रेस से राहत दिलाने में भी सहायक है।

3. वॉकिंग

अगर सबसे आसान कोई एक्सरसाइज करना चाहते हैं तो वॉकिंग आपके लिए बेस्ट रहने वाली है। यह आपके जोड़ों के लिए भी सही रहती है और आपके मूड को भी ठीक करती है।

4. योग

जब मसल्स की बात होती है तो अगर आप इनका प्रयोग नहीं करेंगे तो इनकी मजबूती खोने लगती है। योग करने से स्ट्रेच होने में और स्ट्रेस कम करने में में बहुत मदद मिलती है। इससे मसल्स भी टोन होती है।

5. स्विमिंग

अगर फन एक्टिविटी के साथ एक्सरसाइज करना चाहते हैं तो स्विमिंग करना शुरू कर सकते हैं। इससे आपके जोड़ों, दिल की सेहत, और कैलोरीज़ कम करने में मदद मिलती है।

इन एक्सरसाइज से बचें - Avoid These Exercises

1. क्रॉस फिट

यह एक्सरसाइज अगर ढंग से की जाए तो फैट बर्न करने में मदद कर सकती है। अगर इसमें थोड़ी सी भी लापरवाही बरती जाए तो इससे काफी ज्यादा चोट आ सकती है।

2. क्रंच

पेट का फैट कम करने के लिए क्रंच एक काफी अच्छी एक्सरसाइज हो सकती है। इससे आपकी लोअर स्पाइन पर प्रेशर पड़ता है। इसलिए इस एक्सरसाइज को करने के लिए किसी प्रोफेशनल की सहायता ली जा सकती है।

3. स्पॉट रिडक्शन

अगर केवल पेट का फैट कम करना चाहते हैं तो इस एक्सरसाइज को जरूर ट्राई करें। लेकिन यह बात भी समझ लें की केवल एक जगह टारगेट वाली एक्सरसाइज करने से आपको ज्यादा लाभ नहीं मिल पाता है।

4. वेट ट्रेनिंग

इस एक्सरसाइज में कई बार लोग बहुत ज्यादा वेट को उठा लेते हैं जो उनसे हो नहीं पाता है। इससे पोस्चर भी बुरा बनता है। अगर वॉर्मअप स्किप कर देते हैं तो भी यह सही नहीं रहती है।

5. प्लायो मैट्रिक्स

यह एक्सरसाइज मसल पावर के लिए काम करती है। इसमें कूदने आदि का काम ज्यादा करना पड़ता है। अगर इसे ढंग से किया जाए तो यह लेग मसल्स के लिए काफी अच्छी एक्सरसाइज है लेकिन इसको गलत करना काफी आसान है। इससे बहुत बुरी तरह से चोट खाई जा सकती है। इसलिए या तो इसे किसी ट्रेंड प्रोफेशनल की देख में करें या फिर नहीं करें।

निष्कर्ष

इनमें से अगर कोई भी एक्सरसाइज करें तो काफी सही मसल्स प्राप्त करने में मदद मिल सकती है, लेकिन अगर इन्हें गलत ढंग से किया जाए तो यह चोट का कारण बन सकती हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source