World Sight Day 2021 in hindi : आंखों की रोशनी बढ़ाने का काम करती है फोकस चेंज एक्सरसाइज, जानें करने का तरीका
World Sight Day 2021 in hindi : आंखों के लिए कई एक्सरसाइज हैं। इन एक्सरसाइज में से एक का नाम है, फोकस चेंज एक्सरसाइज। इस एक्सरसाइज को करने से आंखों की थकान और आंखों पर पड़ने वाले दवाब को कम किया जा सकता है।
Written by Jitendra Gupta|Updated : October 14, 2021 3:12 PM IST
World Sight Day 2021 in hindi : बढ़ती बीमारियों के बीच स्वस्थ रहना आज के समय में बहुत ही बड़ी चुनौती है। इस समय लोगों के सामने चुनौतियों की लिस्ट काफी लंबी हैं, इन्ही में से आंखों को स्वस्थ रखना भी आज के समय में बहुत ही जरूरी (Focus Change Exercise) हो गई है। क्योंकि काफी देर तक लैपटॉप और डेस्कटॉप के सामने लगे होने के कारण आंखों से संबंधित कई समस्याएं हो जाती हैं। इनमें आंखों का लाल होना, आंखों से पानी टपकना, जलन, सिरदर्द होना और आंखों का सूखापन प्रमुख हैं।
आंखों के लिए हेल्दी एक्सरसाइज
एक्सपर्ट्स की मानें तो एक्सरसाइज करके आंखों की समस्या से निजात पाया जा सकता है।आंखों के लिए कई एक्सरसाइज हैं। इन एक्सरसाइज में से एक का नाम है, फोकस चेंज एक्सरसाइज। इस एक्सरसाइज को करने से आंखों की थकान और आंखों पर पड़ने वाले दवाब को कम किया जा सकता है। फोकस चेंज एक्सरसाइज (Focus Change Exercise) के साथ-साथ संतुलित भोजन लेना भी बहुत ही जरूरी होता है। इसके अलावा दिनभर में कुछ समय के लिए आंखों को आराम देना भी बहुत ही जरूरी होता है।
क्या है फोकस चेंज एक्सरसाइज
फोकस चेंज एक्सरसाइज (Focus Change Exercise) को आप कहीं भी और कभी भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी समय सारणी की जरूरत नहीं है। इसे एक्सरसाइज को आप हर घंटे पर कुछ मिनटों के लिए कर सकते हैं।
इसके बाद अपनी आंखों को मूंद लें और अपने दोनों हाथों से चेहरे को बिना छुएं ढंके।
अब अपनी उंगुलियों को चेहरे से दूर ले जाएं।
इस दौरान आपका पूरा ध्यान उंगलियों की ओर होना चाहिए।
अब 30 सेकंड के लिए रुकें और अपना ध्यान किसी तीसरी वस्तु पर लगाएं।
इसके बाद दोबारा अपने ध्यान को उंगुलियों पर लाएं।
धीरे-धीरे अपनी पहली मुद्रा में आएं।
इस एक्सरसाइज को एक बार में कम से कम पांच बार दोहराएं।
एक्सरसाइज के साथ फॉलो करें ये डाइट
फोकस चेंज एक्सरसाइज के साथ-साथ आपको अपने डाइट पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अपने रोजाना के आहार में कीवी, गाजर, आंवला और हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें। रोजाना सुबह उठकर भिगोए हुए बादाम खाएं। इससे आंखों की रोशनी बरकरार रहेगी। सोते समय मोबाइल का इस्तेमाल ना करें।
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.