जिम में घंटों पसीना बहाने से कुछ नहीं होगा, जानिए कितने मिनट का वर्कआउट है बेस्ट

जिम में घंटों पसीने बहाकर खुद को फिट रखने की कोशिश करने वालों के लिए यह खबर बेहद जरूरी है। जानें कि आपके लिए कितनी एक्सरसाइज करना बेस्ट है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : December 30, 2023 8:01 AM IST

फिट रहने के लिए आजकल लोग घंटों हैवी एक्सरसाइज करते हैं। कई-कई घंटे जिम में बिताते हैं। कुछ लोगों के लिए घंटों एक्सरसाइज करना उनके रूटीन का अहम हिस्सा है। लेकिन क्या आप जानते हैं असलियत में आपके शरीर को फिट रखने के लिए कितनी एक्सरसाइज की जरूरत होती है। हाल ही में हार्वर्ड हेल्थ में प्रकाशित एक शोध में इस अहम बात पर प्रकाश डाला गया है। इस शोध में शोधकर्ताओं सहित दुनियाभर के कई वैज्ञानिकों ने हजारों लोगों की फिटनेस, स्वास्थ्य संबंधी जोखिम और एक्सरसाइज के समय का अध्ययन किया। शोधकर्ताओं ने पाया कि ज्यादा वर्कआउट नहीं, बल्कि समझदारी से किया गया वर्कआउट आपके ज्यादा काम आएगा। इसी के साथ इस अध्ययन के कई परिणाम चौका देने वाले हैं।

ऐसे किया शोध

इस शोध में 50 से 80 वर्ष के करीब 72,000 लोगों को ​शामिल किया गया। किसी भी प्रतिभागी को कोई भी हृदय रोग या कैंसर रोग नहीं था। इन सभी प्रतिभागियों की दैनिक दिनचर्या में हैवी एक्सरसाइज और शारीरिक गतिविधियां शामिल थीं। शोधकर्ताओं ने इन सभी की सेहत का करीब पांच वर्ष तक अध्ययन किया गया। इस दौरान उनकी सेहत की अपडेट की भी निगरानी रखी गई।

चौकाने वाले हैं परिणाम

शोध में सामने आया कि लोग हर सप्ताह मात्र 15 मिनट हैवी वर्कआउट या शारीरिक गतिविधियां करके भी मौत के जोखिम को काफी हद तक कम कर सकते हैं। जो लोग बिल्कुल शारीरिक गतिविधियां नहीं करते, उनकी तुलना में 15 मिनट प्रति सप्ताह एक्सरसाइज करने वाले लोगों में किसी भी कारण अचानक मौत और कैंसर जैसे गंभीर रोगों के कारण मौत का खतरा 17 प्रतिशत तक कम होता है। वहीं जो लोग प्रति सप्ताह करीब 50 मिनट हैवी एक्सरसाइज या शारीरिक गतिविधियां करते हैं, उनमें यह जोखिम 36 प्रतिशत तक कम हो जाता है। शोध का सबसे आश्चर्यजनक निष्कर्ष ये था कि जो लोग प्रति सप्ताह 40 मिनट हैवी वर्कआउट या शारीरिक गतिविधियों को देते हैं, उनमें अचानक मृत्यु और कैंसर के कारण मृत्यु का जोखिम सबसे कम होता है। ऐसे लोगों का दिल भी दूसरों की तुलना में अधिक सेहतमंद रहता है। शोधकर्ताओं के ​अनुसार हर व्यक्ति के लिए प्रति सप्ताह 40 मिनट का हैवी वर्कआउट करना बेस्ट है। इससे उनकी सेहत में आश्चर्यजनक लाभ नजर आते हैं।

ये जानना भी जरूरी

शोध में सामने आया कि यह जरूरी नहीं है कि आप हैवी वर्कआउट करके ही सेहतमंद रह सकते हैं। आप वॉकिंग, जॉगिंग, सीढ़ियां चढ़ना जैसी सामान्य गतिविधियों से भी आकस्मिक मौत को टाल सकते हैं। शोध के अनुसार प्रति सप्ताह कम से कम 150 मिनट की हल्की शारीरिक गतिविधियां आपको जरूर करनी चाहिए। आदर्श रूप से प्रति सप्ताह 300 मिनट की हल्का वर्कआउट बेस्ट है। शोधकर्ताओं के अनुसार जरूरी नहीं है कि आप एक बार में बहुत समय तक वर्कआउट करें, आप इन्हें छोटे-छोटे हिस्सों में विभाजित करके करें। इससे भी आपकी सेहत में सुधार होगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.