
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : January 24, 2023 5:19 PM IST
एक तरफ जहां भारत के सबसे धनी व्यक्तियों में से एक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी अपने भारी-भरकम वजन (Anant Ambani Re-Weight Gain) को लेकर चर्चा में है, तो वही उनके बड़े बेटे आकाश अंबानी अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। आकाश अंबानी अपनी प्रभावशाली फिजिक और फिटनेस (Akash Ambani Fitness Secrets) के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते हैं। आकाश देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जिओ के डायरेक्टर हैं। जो कि एक स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन को बनाए रखने के लिए जाने जाते हैं। उन्हें अक्सर जिम में वर्कआउट करते हुए देखा जा सकता है। आकाश को वेटलिफ्टिंग और कार्डियो एक्सरसाइज काफी पसंद है।
आकाश अंबानी खुद को फिट रखने के लिए जिम (Gym) में पसीना तो वह आते ही हैं साथ ही साथ वह खेल में भी रुचि रखते हैं। क्रिकेट और फुटबॉल जैसे खेल उनके पसंदीदा खेलों में से हैं। इसके अलावा स्विमिंग करना उनका शौक है। उन्हें यहां तक कि समुद्र में भी डुबकी लगाते देखा गया है।
जिम में वर्कआउट करने के लिए वह ट्रेनर की भी मदद लेते हैं। जाने-माने लाइफस्टाइल कोच कुणाल गिर (Kunal Gir) ने कुछ टाइम पहले आकाश और उनकी पत्नी श्लोका (Shloka) के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए उनका स्वागत किया था। तस्वीर में वह वर्कआउट ड्रेस में है। कुणाल ने रणबीर कपूर, रकुल प्रीत और ऐसे कई तमाम सेलिब्रिटी हैं जिन्हें वह ट्रेन कर चुके हैं।
View this post on Instagram
रिपोर्ट्स की माने तो आकाश अंबानी का समर्पण सिर्फ अपने निजी जीवन तक ही सीमित नहीं है बल्कि वह अपने कर्मचारियों को स्वस्थ जीवन शैली के लिए भी प्रोत्साहित करते हैं वह जिम मेंबरशिप स्पोर्ट्स फैसिलिटी सहित अपने कर्मचारियों के कल्याण के लिए कई पहल भी किए हैं।
आकाश अंबानी फिटनेस (Akash Ambani Fitness Secrets) के प्रति उनका कमिटमेंट न केवल प्रशंसनीय है बल्कि कई लोगों के लिए प्रेरणा भी है। क्योंकि एक स्वस्थ जीवन शैली ना सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहतर है बल्कि मेंटल और इमोशनल हेल्थ में भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। इसलिए हम सभी को एक हेल्दी लाइफ़स्टाइल को फॉलो करने की जरूरत है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.