
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : June 19, 2022 9:38 AM IST
योग का अभ्यास स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है और धीरे-धीरे दुनियाभर में योग के फायदों के बारे में जागरूकता बढ़ रही है। इस साल भारत 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने जा रहा है। साल 2014 में देश ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर योग को हर व्यक्ति तक पहुंचाने और लोगों को योग अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Day Of Yoga 2022) की शुरूआत की गयी थी और हर वर्ष दुनियाभर में करोड़ों की संख्या में लोग अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं।
योग का अभ्यास दिन में किसी भी समय किया जाता है और इसे हर उम्र के लोगों के लिए प्रभावी माना जाता है। लेकिन, योगाभ्यास हमेशा किसी ट्रेनर या योग्य व्यक्ति के मार्गदर्शन में करने की सलाह दी जाती है। वहीं, कोरोना लॉकडाउन के दौरान देखा गया कि कुछ लोग ऑनलाइन क्लासेस या वीडियो कॉल के माध्यम से योगाभ्यास करते दिखे। लेकिन, ऐसे में कई बार लोगों के मन में यह उलझन रहती है कि क्या वे सही तरीके से योग कर पा रहें हैं, और कहीं सही तरीके से योगाभ्यास ना कर पाने के कारण उनके स्वास्थ्य पर कोई बुरा प्रभाव तो नहीं पड़ रहा। बिना ट्रेनर घर पर योगाभ्यास करने वाले लोगों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और किस तरह वे सही तरीके योग कर उसके लाभ पा सकते हैं इन्हीं सबके बारे में कुछ बता रहे हैं हिमालयन सिद्धा के ग्रैंड मास्टर अक्षर (Himalayan Siddha, Grand master Akshar), यहां पढ़ें एक्सपर्ट की सलाह।

ग्रैंड मास्टर अक्षर कहते हैं कि, अगर किन्हीं कारणों से लोग योगाभ्यास के लिए बाहर नहीं जा पाते या उन्हें किसी योगा ट्रेनर के बिना ही योगाभ्यास करना पड़ता है, तो ऐसे में लोगों को केवल इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उनकी मुद्रा और योगाभ्यास का तरीका सही है। इसके साथ ही सांसों की गति को नियंत्रित करने की सही तकनीक का भी पता होना महत्वपूर्ण है। जब योग सही तरीके से किया जाता है तो इसके भरपूर फायदे भी आपको मिल सकते हैं।
आज इंटरनेट के माध्यम से लोगों को सही, सटीक और महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है और ग्रैंड मास्टर अक्षर कहते हैं कि , लोग ऑनलाइन योगाभ्यास से जुड़े वीडियोज देखकर योग आसनों के अभ्यास के सही तरीके को समझ सकते हैं। योग से जुड़ी बारीकियां खुद सीखने से आपको इस विषय पर गहनता से समझने में मदद हो सकती है।हालांकि, इन सबके साथ कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें जैसे-