
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 4, 2020 8:55 PM IST
क्या आइस डायट से वेट लॉस होता है?
वेट लॉस (Weight Loss) के लिए आइस डायट (Ice Diet for weight loss) को लेकर कुछ समय पहले तक काफी चर्चा रही। लोगों ने वेट लॉस यानि वजन कम करने के लिए बर्फ की मदद लेने की बात कही। तो वहीं, कुछ लोगों ने दावा भी किया कि बर्फ खाने या बर्फ का पानी पीने से उनको वेट लॉस में मदद हुई है।
दरअसल, इस डायट (Ice Diet for weight loss) को इजाद करने वालों का कहना है कि बर्फ के सेवन से शरीर को कैलोरी बर्न करने में मदद होती है। इस तरह की डायट में दिन में कम से कम 4 कप बर्फ खाने की बात कही जाती है। जो, लगभग एक लीटर पानी से तैयार होती है। इतनी मात्रा में बर्फ खाने से लगभग 150 कैलोरी एक्स्ट्रा बर्न करने का दावा किया जाता है। इस हिसाब से महीने में एक किलो तक वजन कम किया जा सकता है।
जैसा कि शरीर का प्राकृतिक तापमान या नैचुरल टेम्परेचर 37 डिग्री होता है। जब, हम इससे कम तापमान वाला फूड खाते हैं तो शरीर को अपने नैचुरल तापमान मेंटेन करने के लिए मेहनत करनी पड़ती है। जिससे, कैलोरी बर्न होती है। एक्सपर्टस् के अनुसार आइस डायट में शरीर की मेटाबॉलिक रेट बढ़ जाती है। जब, शरीर को अधिक मात्रा में बर्फ मिलती है तो, शरीर बर्फ को पिघलाने के लिए अपनी शक्ति का प्रयोग करता है। इस तरीके से थोड़ी-सी कैलोरी का इस्तेमाल होता है। इसे ही वेट लॉस के लिहाज से फायदेमंद बताया जा रहा है।
Belly Fat: डायट की मदद से करें बढ़ी हुई तोंद को कम, बेली फैट कम करने के लिए डायट में करें ये 2 बदलाव
लेकिन, एक्सपर्ट्स इस तरह की डायट को पूरी तरह से अनहेल्दी बताते हैं। क्योंकि, बर्फ के सेवन से (Ice Diet for weight loss) भोजन को पचाने की प्रक्रिया अस्त-व्यस्त हो जाती है। जिससे, ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाती हैं। इस तरह यह ब्लड सर्कुलेशन के कार्य को भी प्रभावित करता है। डायजेशन की धीमी गति के कारण भोजन सही तरीके से नहीं पचता और शरीर को रक्त के साथ भोजन के पोषक तत्व भी नहीं मिल पाते। इस तरह शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है।
Juices for Weight Loss: वेट लॉस और बेली फैट कम करने के लिए पीएं इन 3 सब्ज़ियों के जूस