... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
सुबह, दोपहर, शाम या फिर रात किस वक्त टहलें ताकि कम हो जाए शरीर की चर्बी, जानें खाना खाकर टहलने का सही समय
आपने ये तो सुना ही होगा कि खाना खाकर टहलने से खाना पचाने में हमें मदद मिलती है लेकिन क्या आप इस बात को जानते हैं कि हर दिन चलने से वजन कम करने सहित कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। वे लोग, जिन्हें जिम जाना पसंद नहीं या फिर जिन्हें इंटेंस वर्कआउट करना अच्छा नहीं लगता उनके लिए फिट और स्वस्थ रहना का सबसे अच्छा तरीका है वॉकिंग। इन सबमें दिलचस्प बात यह है कि एक नए शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि भोजन के बाद टहलना आपको अतिरिक्त स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकता है। इस लेख में हम आपको वॉकिंग यानी के चलने के फायदों के बारे में बताएंगे साथ ही आपको बताएंगे कि आपको हर दिन कितना चलना चाहिए, वॉकिंग के फायदे को बढ़ाने के लिए आप क्या कर सकते हैं और वजन घटाने के लिए चलने का सबसे अच्छा समय क्या है। तो आइए जानते हैं इन सबके बारे में।
यह कहना गलत नहीं होगा कि दिन के किसी भी समय चलना आपके शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक कल्याण के लिए बहुत अच्छा माना जाता है, हालांकि, भोजन करने के बाद चलने से आपको वजन घटाने और डायबिटीज को कंट्रोल करने में कााफी मदद मिलती है। वे लोग, जिन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी कोई परेशानी नहीं है उन्हें भविष्य में होने वाली किसी भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से बचने के लिए हर दिन थोड़ा जरूर चलना चाहिए।
हम हर दिन एक सीमित मात्रा में कैलोरी बर्न करते हैं, जिसे रेस्टिंग मेटाबॉलिज्म के रूप में जाना जाता है। यह मात्रा घर के अंदर चलने, या फिर हमारे काम, जिनमें हमारी शारीरिक गतिविधियां शामिल होती है, के आधार पर ज्यादातर स्थिर रहती है। अगर हम एक्सरसाइज करते हैं तो ये हमारे द्वारा बर्न की जाने वाली टोटल कैलोरी में वृद्धि करती है। लेकिन यह समझने की जरूरत है कि वजन कम करने के लिए साधारण रूप से कैलोरी कम करना ही काफी नहीं है। वजन कम करने के लिए आपको अपने दैनिक जीवन में अधिक गतिविधियों को शामिल करने की जरूरत होती है ताकि अधिक कैलोरी बर्न की जा सके और इस तरह वजन घटाने में मदद मिल सके।
नियमित रूप से वर्कआउट करने से न केवल वजन कम करने में मदद मिलती है, बल्कि यह ब्लड शुगर के स्तर को भी प्रबंधित करने में मदद करता है। 2016 में किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि दिन में प्रत्येक बार भोजन करने के बाद 10 मिनट टहलने से टाइप 2 डायबिटीज रोगियों को ब्लड शुगर लेवल कम करने में मदद मिलती है। भोजन करने के बाद 10 मिनट टहलना दिन के किसी अन्य समय 30 मिनट तक चलने के मुकाबले ज्यादा फायदेमंद होता है।
जब आप एक्सरसाइज करते हैं या फिर वॉक करते हैं तो आपकी हृदय की गति बढ़ जाती है और आपकी मांसपेशियां कार्बोहाइड्रेट या शुगर को ऊर्जा के प्राथमिक स्रोत के रूप में बदलने लगती है। जब आप भोजन में कार्ब्स का सेवन करते हैं तो आपके ब्लड शुगर में वृद्धि होती है, क्योंकि आपका इंसुलिन ब्लड में से चीनी को बाहर निकालने में मदद करता है और इसे शरीर की सभी कोशिकाओं तक पहुंचाता है। जब आप भोजन के बाद चलते हैं, तो आपकी मांसपेशियों में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे हमें रक्तप्रवाह में अतिरिक्त शुगर से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल कर वजन कम करने में मदद मिलती है।
आपको रोज कितनी एक्सरसाइज करनी चाहिए और कैसी एक्सरसाइज करनी चाहिए इसके लिए अलग नियम और सलाह हैं। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक, एक व्यक्ति को हर हफ्ते वॉक की तरह 150 मिनट की मध्यम-तीव्रता वाले एरोबिक एक्सरसाइज करनी चाहिए। हर दिन 21 मिनट तक मध्यम गति से चलने से हृदय रोग और टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम हो सकता है। यह हड्डी के स्वास्थ्य और वजन घटाने में भी मदद करता है।