Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

कीर्ति कुल्हारी ने कहा, योग जीवन जीने का एक बेहतरीन तरीका, हर दिन करेंगे योग तो कई रोग होंगे जड़ से दूर

अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी प्रकृति की गोद में योग करने का आनंद ले रही हैं। कीर्ति उत्तराखंड में हैं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा की, जिनमें वह ऊंची पहाड़ियों के बीच योग सेशन लेती नजर आ रही हैं। उन्होंने योग के महत्व को बताते हुए लिखा, 'योग जीवन जीने का एक तरीका है .. इसे अपनाएं, यह आपको कभी धोखा नहीं देगा।'

कीर्ति कुल्हारी ने कहा, योग जीवन जीने का एक बेहतरीन तरीका, हर दिन करेंगे योग तो कई रोग होंगे जड़ से दूर

Written by Anshumala |Updated : October 16, 2020 1:54 PM IST

Benefits of Yoga in hindi: अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी (Actress Kirti kulhari) आजकल प्रकृति की गोद में योग करने का आनंद ले रही हैं। कीर्ति इन दिनों उत्तराखंड में हैं। गुरुवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा की, जिनमें वह ऊंची पहाड़ियों के बीच योग (Yoga) सेशन लेती नजर आ रही हैं। कृति ने इस तस्वीर को कैप्शन दिया, 'प्रकृति के बीच में रहकर कुछ भी करना बहुत अच्छा और सुंदर लगता है... उम्मीद करती हूं कि मैं हमेशा योग करने के लिए समय और जगह पा सकूं...।' उन्होंने योग के महत्व को बताते हुआ लिखा, 'योग जीवन जीने का एक बेहतरीन तरीका है... इसे अपनाएं, यह आपको कभी धोखा नहीं देगा।'

कीर्ति पहले भी अपने फॉलोअर्स से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आग्रह कर चुकी हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने पुशअप्स करते हुए अपना एक वीडियो पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था, एक्सरसाइज करने को अपनी जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाना जीवन के सबसे कठिन कामों में से एक है, लेकिन जब एक बार आप ऐसा करते हैं, तो गेम चेंजिंग साबित होता है। इससे कई फायदे (Benefits of Yoga in hindi) होते हैं।

Also Read

More News

अभिनेत्री अब परिणीति चोपड़ा के साथ 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' में नजर आएंगी। यह फिल्म हॉलीवुड मनोवैज्ञानिक थ्रिलर 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है, जो पाउला हॉकिन्स की इसी नाम से 2015 में आई बेस्टसेलर किताब पर आधारित है।

योग के फायदे (Health Benefits Of Yoga in Hindi)

1 योग के नियमित अभ्यास करने से मन-मस्तिष्क को शांति, सुकून का अहसास होता है। कोरोना काल में (Yoga in times of coronavirus) तनाव, एंग्जायटी दूर करने के लिए योग जरूर करें।

2 एक अध्ययन के मुताबिक, योग करने से (Yoga benefits in hindi) मानसिक विकारों, अल्जाइमर, डिमेंशिया आदि के होने की संभावनाओं को कम किया जा सकता है।

3 सेक्स लाइफ को भी बूस्ट करता है योग। सेक्स इच्छा को बढ़ाते हैं योग के कई आसन। योग या पसीना बहाने वाले वर्कआउट करेंगे, तो सेक्स लाइफ बेहतर होगी।

4 योग बालों और स्किन की सेहत भी दुरुस्त रखता है। इससे ग्लोइंग स्किन और मजबूत बाल पा सकते हैं। त्वचा पर चमक लाने के लिए रोजाना व्यायाम और योग करते रहें।

5 योग करने से आप कई तरह के कैंसर के रिस्क (Yoga reduces cancer risk) को कम कर सकते हैं। यदि महिलाएं हर दिन आधे घंटे भी योग करें, तो ब्रेस्ट कैंसर से बचाव होगा। वहीं, पुरुषों में होने वाले प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को भी नियमित रूप से योग करके कम किया जा सकता है। योग (Yoga benefits on health) करने से वजन भी कम होता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने अपने योग गुरु को धन्यवाद करते हुए बताए योग के महत्व और फायदे

About the Author

... Read More