
Also Read
Kiara Advani Fitness Secrets: बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी की खूबसूरती और फिटनेस उनकी पहचान है। उनके फैंस हमेशा ये जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि यह अभिनेत्री अपनी हेल्दी बॉडी और हेल्दी स्किन के लिए क्या करती है। हाल ही में कियारा (Kiara Advani ) ने सोशल मीडिया पर फिट रहने के लिए अपने फैंस के एक मंत्र शेयर किया है। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बिकनी तस्वीर शेयर की, जिसमें वह काफी फिट दिखाई दे रही हैं। उन्होंने शेयर तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, "स्विम, स्लीप, हाइड्रेट, ईट, रिपीट।" (Kiara Advani Fitness Secrets)
View this post on Instagram
कबीर सिंह (Kabir Singh) फेम कियारा आडवाणी जहां पर्याप्त मात्रा में नींद लेने और पानी पीने (Beauty Benefits of Drinking Water) जैसे नैचुरल और आजमाए हुए तरीकों से अपनी ओवरऑल हेल्थ को बेहतर रखने के प्रयास करती हैं वहीं, वह स्विमिंग (Swimming) के लिए भी जाती हैं। (Kiara Advani Fitness Secrets) स्विमिंग एक बेहतरीन एक्सरसाइज़ है जो मज़ेदार होने के साथ फायदेमंद भी है। गर्मियों में लोग जहां उमस और गर्मी से राहत पाने के लिए तैरते हैं वहीं, सर्दियों में भी तैराकी के अपने फायदे (Health Benefits of Swimming) हैं। इस बात का अंदाज़ा आपको इस बात से भी लग सकता है कि इन दिनों जितनी भी सेलिब्रिटीज़ मालदीव (Maldives) घूमने निकलीं, उनमें से ज़्यादातर ने स्विमिंग लुत्फ उठाया।