KGF Chapter 2 स्टार यश की फिट बॉडी देख थर्रा जाते हैं अच्छे से अच्छे बॉडी बिल्डर्स भी, जानें कैसी है रॉकी भाई की डेली डाइट और एक्सरसाइज रूटीन

यश एक सीक्रेट डाइट प्लान फॉलो करते हैं और वे इस डाइट प्लान को लेकर काफी अनुशासित भी हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 11, 2022 12:03 PM IST

Diet and fitness secrets of Yash: केजीएफ (KGF) सीरीज की फिल्मों के कारण देशभर में लोगों को अपना मुरीद बनाने वाले कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार यश (Yash) अपनी फिटनेस और एनर्जी लेवल के लिए मशहूर हैं। केजीएफ के बाद केजीएफ चैप्टर 2 (KGF: Chapter 2 ) ने देशभर के सिनेमा घरों में धूम मचाई और इसके साथ ही यश के किरदार रॉकी भाई (Rocky Bhai) के स्टाइल और उनकी मस्क्यूलर बॉडी (Yash's Muscular Body) की फैन फॉलोइंग बढ़ती दिखी। जैसा कि यश की ये दोनों ही फिल्में एक्शन और फाइटिंग सींस से भरपूर हैं और इनके लिए यश को काफी मेहनत भी करनी पड़ी। एक्शन स्टार बनने और अच्छी फिजिक के लिए अभिनेता ने खूब मेहनत की और वे हमेशा से अपनी एक्सरसाइज और डाइट पर खूब ध्यान देते रहे हैं। इस आर्टिकल में जानते हैं इस फिटनेस आइकन के डाइट सीक्रेट्स और उनके वर्कवाउट रूटीन के बारे में विस्तार से। (Diet and fitness secrets of Yash in Hindi. )

जाने रोज क्या-क्या खाते हैं KGF स्टार यश

वेबसाइट हेल्दीयोगी. कॉम (healthyogi.com) की रिपोर्ट के मुताबिक, यश एक सीक्रेट डाइट प्लान फॉलो करते हैं और वे इस डाइट प्लान को लेकर काफी अनुशासित भी हैं। सुबह के नाश्ते(breakfast) से लेकर रात में सोने से पहले तक यश अपने खाने-पीने का खास ख्याल रखते हैं। (diet secrets of KGF fame actor Yash)

View this post on Instagram

A post shared by Yash (@thenameisyash)

ब्रेकफास्ट (what do Yash eats in breakfast)

यश सुबह नाश्ते में हेवी कार्ब्स वाला भोजन खाते हैं। वह एक कटोरी नट्स खाते हैं। इसके साथ ही वे ब्राउन ब्रेड की 5 स्लाइस (slices of brown bread) और 8 एग व्हाइट्स (egg white) और सब्जियां खाते हैं। वहीं, इसके साथ ही यश के नाश्ते में पपीता (papaya) और तरबूज (watermelon) जैसे फल भी होते हैं।

मिड-मॉर्निंग स्नैक्स (Mid-morning snacks)

नाश्ते और लंच के बीच की भूख को मिटाने के लिए 11 बजे के आसपास यश प्रोटीन शेक (protein shakes) और फल (fruits) खाते हैं।

लंच

दोपहर के खाने में यश मछली (fish) खाते हैं। यश को सीफूड (sea food) पसंद है और मछली खाने से उन्हें प्रोटीन की भी पर्याप्त मात्रा मिलती है। (diet plan of KGF actor Yash)

शाम का नाश्ता

लंच के बाद शाम को भूख लगने पर अभिनेता ब्राउन ब्रेड (brown bread) की स्लाइसेस खाते हैं। इसके साथ ही वे कुछ केले (banana) भी खाते हैं। इसके बाद वे वर्कआउट के लिए जिम जाते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Yash (@thenameisyash)

डिनर

रात के खाने में प्रोटीन की मात्रा का खास ख्याल रखते हैं यश। अभिनेता के डिनर की थाली में प्रोटीन से भरपूरखाद्य-पदार्थ होते हैं। हालांकि, वे पोषण के साथ अपने रात के खाने को हल्का बनाए रखने का प्रयास करते हैँ।

ऐसा है रॉकी भाई का वर्कआउट प्लान (Yash’s workout plan)

एक्टिंग जैसे डिमांडिग प्रोफेशन में होने के कारण यश को डाइट के साथ-साथ अपने वर्कआउट पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। यश एक्सरसाइज करने के लिए सुबह 6 बजे उठते हैं। वे सुबह एक घंटे कार्डियो (cardio) एक्सरसाइज करते हैं और उसके बाद वेट ट्रेनिंग (weight training) करते हैं। यश अलग-अलग प्रकार की एक्सरसाइजेस करते हैं और उनके वर्कआउट रूटीन में 30 मिनट की पॉवर ट्रेनिंग होती है। जिसमें, खाली पेट पुशअप्स (push-ups), पुलअप्स (pull-ups) और मुश्किल ट्रेनिंग भी होती है। उसके बाद वे कार्डियो एक्सरसाइज का एक और सेशन करते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुबह खाली पेट एक्सरसाइज करने के अलावा यश शाम में एक बार और एक्सरसाइज करते हैं। शाम के समय उनकी एक्सरसाइज में हेवी वेट ट्रेनिंग (heavy weight training) शामिल है और वे कोई ब्रेक नही लेते।

View this post on Instagram

A post shared by Yash (@thenameisyash)

यह भी पढ़ें-

क्या खाली पेट करनी चाहिए वर्कआउट? रुजुता दिवेकर ने बताए Pre-Workout Diet Tips के डूज़ एंड डोंट्स

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source