... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : April 1, 2020 11:49 AM IST
वजन कम करने के लिए कीटो डाइट फॉलो कर रहे हैं तो इन 4 बातों का रखें खास ख्याल
Ketogenic Diet For Weight Loss: वजन कम करने के लिए कीटोजेनिक डायट बहुत ही कारगर साबित होता है। इस डायट (Ketogenic Diet For Weight Loss) से आपका शरीर उर्जा के स्त्रोत के रूप में फैट का इस्तेमाल ज्यादा करता है, इस वजह से शरीर का वजन कम होता है।
बहुत से ऐसे सेलेब्रिटीज हैं, तो अपने वजन को कम करने के लिए कीटोजेनिक डायट (Ketogenic Diet For Weight Loss) का सहार लेते हैं। कीटो डाइट कम कार्बोहाइड्रेट युक्त होता है। इस डाइट की वजह से आपके शरीर में शरीर ऊर्जा के उत्पादन के लिए लिवर में कीटोन उत्पन्न करता है।
कीटोजेनिक डाइट (Ketogenic Diet For Weight Loss) को अधिकतर लोग फैट डाइट और लो कार्ब डाइट के नाम से भी जानते हैं। कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन करने से शरीर में ग्लूकोज और इंसुलिन का उत्पादन अधिक होता है। वहीं अगर आप कीटो डाइट (Keto Diet) को भोजन में शामिल करते हैं, जिसमें कम कार्बोहाइड्रेट होता है, तो ऐसे डायट आपके शरीर के फैट को ऊर्जा के रूप में इस्तेमाल करता है।
भारत में कई ऐसे डिश तैयार किए जाते हैं, तो कीटोजेनिक होते हैं। अगर आप अपने भोजन में इन डायट को शामिल करते हैं, तो आपका वजन काफी तेजी से कम होगा। आज हम आपको कुछ ऐसे ही डिश के बारे में बताने जा रहे हैं, तो कीटो डाइट का मुख्य स्त्रोत होता है।
बैंगन का भरता हर भारतीय के घरों में बनाया जाता है। ये एक ऐसा डिश है, तो पोषक तत्वों और लो कार्बस से युक्त होता है। कीटो डायट में ये सबसे अच्छा ऑप्शन होता है। ज्यादातर लोगों को बैंगन का भरता पसंद आता है। बैंगन के 100 ग्राम प्रोटीन में सिर्फ 6 ग्राम कार्बस होता है। यानि अन्य सब्जियों की तुलना में इसमें लॉ कार्बस पाया जाता है।
कीटो डायट में पनीर सबसे बेस्ट ऑप्शन है। 100 ग्राम पनीर में सिर्फ 3.4 ग्राम कार्बस होता है। हर भारतीय के घरों में पनीर की भुर्जी तैयार की जाती है। ये बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है और सेहत के नजरिए से भी बेस्ट होता है। इसलिए अपने आहर में पनीर भुर्जी को जरूर शामिल करें।
पंजाबियों की डिश सरसो का साग खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। वहीं, अधिकतर लोगों के घरों में सरसो के तेल का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए किया जाता गहै। सरसों में सेलेनियम और मैग्नीशियम की मात्रा अधिक होता है। इसमें एंटी इन्फ्लैमटॉरी क्वालिटी होती है, जो गर्माहट का एहसास कराती है। 100 ग्राम कच्चे सरसों के साग में करीब 4.7 ग्राम कार्बस होता है। यानि ये सेहत के लिए काफी अच्छा डिश होता है।