... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
इंगलिश सिंगर केरी कटोना अपनी पोस्ट डिलीवरी फोटो के साथ वापस लौटी हैं, जिसमें वे गर्व के साथ अपने स्ट्रेचमार्क्स और सेलुलाइट शो कर रही हैं। ©Insta/kerrykatona
अपनी बिकनी वाली तस्वीरों पर अपमानजनक पोस्ट करने वाले ट्रोल की निंदा करने के बाद केरी कटोना अपनी पोस्ट के साथ वापस लौटी हैं, जिसमें वे गर्व के साथ अपने स्ट्रेचमार्क्स (kerry katona Stretch marks) और सेलुलाइट का प्रदर्शन कर रही हैं। मेट्रो डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, पांच बच्चों की मां ने सेल्फी पोस्ट की थी, जिसमें वे क्रीम रंग की ब्रा और सफेद रंग की पैंट में मुस्कान बिखेरती नजर आ रही थी।
केरी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीर शेयर की है। जिसमें वे काफी कॉन्फीडेंट लग रहीं हैं। केरी ने इस तस्वीर के शीर्षक में लिखा, "कोई फिल्टर नहीं। लंप्स एंड बम्प्स, स्ट्रेच मार्क्स और सेलुलाइट। मैं एक आध्यात्मिक और फिटनेस यात्रा पर हूं। सभी जानकारियोंके लिए कृपया मुझे डीएम (डायरेक्ट मैसेज) करें।" उनके प्रशंसकों ने उनकी तस्वीरों पर प्रशंसा की झड़ी लगा दी।
एक यूजर ने लिखा, "मैंने किसी लंप्स, बंप्स या स्ट्रेच मार्क्स या सेलुलाइट पर ध्यान नहीं दिया। आप आकर्षक दिख रही हैं।" एक दूसरे यूजर ने टिप्पणी की, "बेवकूफ लोग आपके शरीर को लेकर इतने चिंतित क्यों हैं। मुझे लगता है कि आप पूरी तरह से गजब लग रही हैं. हम सबके शरीर पर लंप्स और बंप्स/दाग धब्बे होते हैं। मेरे शरीर पर तो निश्चित रूप से हैं. हमें उन्हें लेकर नकारात्मक होने की बजाय उन्हें खुशी से स्वीकार करना चाहिए।"
इंगलिश सिंगर और मीडिया पर्सनेलिटी कैरी कटोना पांच बच्चों की मां हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी लिखा है कि उनके लिए उनके बच्चे ही पहली प्राथमिकता हैं। हालांकि पांच बच्चों की परवरिश करना मुश्किल काम है, फिर भी उन्हें गर्व है कि वे अपने बच्चों के साथ हैं। वे खुद को एक आध्यात्मिक यात्रा पर मानती हैं, जहां शरीर पर जमा चर्बी या दाग-धब्बे बहुत ज्यादा महत्व नहीं रखते।
Skin care Tips : असाधारण ब्यूटी ट्रीटमेंट्स, जो दें असाधारण खूबसूरती
रहना है फिट, तो करें सही ब्रा का चुनाव
(इनपुट : IANS)