Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Espresso tonic लेने से पहले इन बातों का रखें ख्याल

बेशक यह कॉफी से बेहतर ड्रिंक है लेकिन आपको इसे पीने से पहले इन बातों को जानना चाहिए!

Espresso tonic लेने से पहले इन बातों का रखें ख्याल

Written by Editorial Team |Published : January 3, 2018 11:49 AM IST

चाय, कॉफी या सॉफ्ट ड्रिंक को पीछे छोड़ते हुए आजकल एक खास ड्रिंक बहुत ज्यादा मशहूर हो रही है। और यह ड्रिंक है एस्प्रेसो टॉनिक, जिसे दुनिभर में लोग बड़े पैमाने पर पीने लगे हैं। इस ड्रिंक के पीछे लोग इतने पागल होते जा रहे हैं कि वो इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। उनका कहना है कि इससे आपको एनर्जी मिलती है और आप फ्रेश महसूस करते हैं। कई एस्प्रेसो ड्रिंक में बर्फ या बर्फ का पानी भी मिक्स किया जाता है। टॉनिक वाटर थोड़ा मीठा होता है जो एस्प्रेसो की कड़वाहट को कम करता है। लेकिन सवाल यह है कि क्या एस्प्रेसो टॉनिक पीना सही विचार है? चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाता है और इसे क्यों पीना चाहिए।

टॉनिक वाटर में शुगर की मात्रा अधिक होती है। इसलिए यह किसी भी तरह एक हेल्दी ऑप्शन नहीं है। हालांकि इसमें थोड़ा क्विनिन डालने से यह सोडा से कम मीठा होता है। इसके एक रेगुलर गिलास में सभी कार्बोहाइड्रेट होते हैं जो शुगर के कारण मिलते हैं। वास्तव में एक रेगुलर टॉनिक वाटर में कम से कम आठ चम्मच शुगर मिक्स होती है। हालांकि थोड़ी मात्रा में क्विनिन होने से आपको ज्यादा नुकसान नहीं होता है। वैसे आपको सलाह दी जाती है कि इसे लेने से पहले आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। इसके अलावा अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आपको इसे पीने से बचना चाहिए।

एस्प्रेसो टॉनिक पीने से पहले इस बात का रखें ध्यान

Also Read

More News

आपके लिए बेहतर ऑप्शन रेगुलर एस्प्रेसो लेना ही है। इसके अलावा डार्क कॉफी की बजाय लाइट रोस्टेड कॉफी ही लें। लाइट रोस्टेड कॉफी में एंटीऑक्सिडेंट की मात्रा भी अधिक होती है जो आपको फ्री रैडिकल सेल्स से बचाती है।

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

सन्दर्भ- [1] and [2]: Brasić JR. Risks of the consumption of beverages containing quinine. Psychol

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Rep. 2003 Dec;93(3 Pt 2):1022-4. PubMed PMID: 14765563.

About the Author

... Read More