बॉडी को स्लिम-फिट रखने के लिए ध्यान रखें ये 4 बातें, आपका पेट हमेशा रहेगा अंदर

अगर लाख प्रयास के बावजूद आपका वजन कम नहीं हो रहा है तो आप इन 4 उपायों को अपनाकर अपना वजन कम कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : May 4, 2022 8:19 PM IST

कभी कभार हम सोचते हैं कि हमारा वजन जल्दी से कम हो जाए और हम डाइटिंग शुरू करके भूखे मरने लगते हैं। डाइटिंग करने और खाना पीना काफी कम कर देने से आपका वजन तो कम हो जायेगा लेकिन वह लंबे समय तक नहीं टिकेगा। अगर आप चाहते हैं कि लंबे समय तक आपका वजन ऐसे ही कम रहे तो आपको उसके लिए छोटे-छोटे कदम उठाने होंगे। टिकाऊ वजन कम करने के लिए आपको थोड़ा समय लग सकता है लेकिन यह वजन हमेशा के लिए ऐसा ही रहेगा और आपको वापिस 10 दिन बाद वजन वापिस बढ़ने की चिंता करने की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए निम्न चार टिप्स ट्राई करें।

1. हेल्दी फूड

यह वजन कम करने और उसे बनाए रखने के लिए सबसे ज्यादा आवश्यक है। आपको साफ और स्वच्छ भोजन करना होगा। आपको जो चीजें सूट करती हैं उन्हें समय से खाना काफी जरूरी होता है। अगर आप ज्यादा कंफ्यूज हो रहे हैं तो अपने डॉक्टर से कंसल्ट करके अपने लिए एक डाइट चार्ट भी बनवा सकते है। वह आपकी सारी समस्याओं और शारीरिक स्थिति को ध्यान में रख कर ही डाइट चार्ट बनाएंगे।

2. रोजाना एक्सरसाइज करें

अगर आप कई बार ज्यादा कैलोरीज़ खा लेते हैं तो उन्हें बर्न करना और शरीर को एक्टिव रखना भी जरूरी होता है। एक्सरसाइज के लिए आप कुछ भी योग, कार्डियो, साइकिलिंग, पायलेट, जिम आदि जो भी आपसे संभव है वह कर सकते हैं। इससे आप हेल्दी भी रहेंगे और आपके हार्मोन्स भी बैलेंस रहेंगे। इससे आपकी बीमारी भी कम होगी और वजन भी।

3. अच्छी नींद लें

शरीर में सारा जादू उसी दौरान होता है जब आप सोते हैं। इस दौरान आपका लीवर डिटॉक्सिफाई होता है, आपके दिमाग को थोड़ा रेस्ट मिलता है, आपका शरीर रिजूविनेट होता है। इसलिए रात में समय से या 10 बजे तक सो जाना आवश्यक होता है। आधी रात के बाद न सोएं। अगर नींद को इग्नोर करते हैं तो इससे इंफ्लेमेशन बढ़ता है। इसके कारण आपके हार्मोन्स असंतुलित हो सकते हैं और ऑटो इम्यून डिसऑर्डर का भी सामना करना पड़ सकता है।

4. मानसिक सेहत

अगर आप अच्छा खाकर, अच्छी एक्सरसाइज करके और अच्छी नींद लेकर अपनी शारीरिक सेहत का ख्याल रखने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन अपनी मानसिक सेहत को इग्नोर कर रहे हैं तो आपको शायद कोई फायदा न देखने को मिले। हेल्दी रहने के लिए शारीरिक के साथ साथ मानसिक सेहत का बढ़िया रहना भी जरूरी होता है। मानसिक सेहत को बढ़िया बनाने के लिए प्राणायाम करें, मेडिटेशन करें, रोजाना अपने आप के साथ थोड़ा समय बिताए। जब आपको अंदर से यह महसूस होने लग जायेगा कि आप खुश हैं तो आपका स्वास्थ्य बाहर से भी अपने आप ही बेहतर बनना शुरु हो जायेगा।

निष्कर्ष

इन सब टिप्स को अपना कर आप अपने अंदर और बाहर दोनों ओर बदलाव देख सकेंगे और वह भी एक हेल्दी रूप से। इन टिप्स का पालन करने से आपका वजन लंबे समय के लिए कम हो सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source