Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Weight Loss Plan: जल्दी वजन घटाना है तो ध्यान रखें ये 5 छोटी-छोटी बातें, 10 दिन में घटेगा वजन

जब बात वजन कम (Weight Loss) करने की आती है तो इसका कोई शॉर्टकट नहीं है। अगर आप सही वेट लॉस प्लॉन (Weight Loss Plan) को नियमित रूप से फॉलो करें तो अपना वजन जल्दी जरूर घटा सकते हैं।

Weight Loss Plan: जल्दी वजन घटाना है तो ध्यान रखें ये 5 छोटी-छोटी बातें, 10 दिन में घटेगा वजन
Weight Loss Plan: जल्दी वजन घटाना है तो ध्यान रखें ये 5 छोटी-छोटी बातें, 10 दिन में घटेगा वजन

Written by Rashmi Upadhyay |Updated : January 1, 2021 4:55 PM IST

भले ही फिटनेस एक्सपर्ट (Fitness Expert) या आप कितने भी मॉडर्न क्यों न हो जाए लेकिन यह बात आप समझ लें कि जब बात वजन कम (Weight Loss) करने की आती है तो इसका कोई शॉर्टकट नहीं है। वजन कम करना एक तपस्या है जिसे रोज करना पड़ता है, यह तभी असर करती है। अगर आप ये सोचते हैं कि आपको कुछ ऐसा मंत्र हाथ लगे जो रातों रात कमाल कर दे, तो बता दें कि ऐसा कोई तरीका नहीं है। लेकिन हां, अगर आप सही वेट लॉस प्लॉन (Weight Loss Plan) को नियमित रूप से फॉलो करें तो अपना वजन जल्दी जरूर घटा सकते हैं। आज हम आपको 5 ऐसी चीजें बता रहे हैं जिन्हें अगर आप अपने वेट लॉस प्लॉन में शामिल करें तो आपको कैलोरी बर्न करने में काफी मदद मिल सकती है।

दिन में 5 मील लें

दिन में 3 फुल मील लेना ओर दो स्नैक्स लेना बहुत जरूरी हैं और इस चीज के साथ समझौता करना सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। जितना जरूरी हेल्दी चीजें खाना होता है उतना ही जरूरी समय पर खाना भी होता है। अगर आप ये सोचते हैं कि खुद को भूखा रखकर आप कैलोरी बर्न कर सकते हैं तो शायद आप गलतफहमी में हैं। भूखा रहना और खाना न खाने से आपका वजन कम होने के बजाय बढ़ सकता है। साथ ही इससे सिर में दर्द, कमजोरी, चिड़चिड़ापन और मेटाबॉलिज्म का कमजोर होने जैसी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है।

Also Read

More News

फैट और कार्ब से न डरें

कई लोगों के मन में ये धारणा होती है कि फैट और कार्ब का सेवन करने से वजन बढ़ता है। यही कारण है कि वजन कम करने के लिए डाइट चार्ट फॉलो करने वाले लोग चावल और चपाती को हाथ भी नहीं लगाते हैं। कार्ब और वसा दो आवश्यक मैक्रोन्यूट्रिएंट हैं और आपको इनका सेवन जरूर करना चाहिए। अपनी डाइट में कार्ब्स और हेल्दी फैट को शामिल करें। बस यह सुनिश्चित करें कि आप मॉडरेशन में खाएं।

कैलोरी को लेकर स्ट्रेस न लें

वजन कम करने के लिए कैलोरी का घटना बहुत जरूरी है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप कैलोरी को लेकर स्ट्रेस लें। क्योंकि ऐसा करने से आपका वजन और भी ज्यादा बढ़ सकता है। अपने आहार में फाइबर के स्वस्थ स्रोतों को शामिल करें। फाइबर आपको दिनभर फुल रखने के साथ ही आपको ओवरईटिंग से भी बचाता है।

अपने लाइफस्टाइल पर ध्यान दें

आप अपने दिनभर में जो भी करते हैं उसका असर आपकी सेहत पर पड़ता है। एक्सरसाइज, आपके सोने का तरीका और समय, पानी पीने की मात्रा और आपका मानसिक स्वास्थ्य आपके वेट पर बहुत गहरा असर डालता है। इसलिए इन सब चीजों पर फोकस करें और इनका रोज पालन करें।

Junk food

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

जंक फूड से दूर रहें

जिस चीज का आपको सबको ज्यादा ध्यान रखना है वह है जंक फूड। रिफाइंड कार्ब, ट्रांस फैट, मैदा और शुगर जैसी चीजों से एकदम दूर रहें। ये ऐसी चीजें हैं जिनका सीधा असर आपके वजन पर पड़ता है। सफेद चीनी की जगह पर आप शहद या गुड़ का सेवन कर सकते हैं जबकि रिफाइंड कार्ब की जगह आप कॉपलेक्स कार्ब का सेवन कर सकते हैं।