
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : February 17, 2021 12:44 PM IST
कैटरीना कैफ खुद भी इंस्टाग्राम पर अपनी फिटनेस पोस्ट और स्टोरीज से अपने फैन्स को इंस्पायर और मोटिवेट करती रहती हैं।
कैटरीना बॉलीवुड की सबसे ज्यादा सुंदर एक्ट्रेस के साथ ही सबसे फिट एक्ट्रेस में से भी एक हैं। वैसे तो कैट शुरू से ही अपनी फिटनेस को लेकर सीरियस रही हैं लेकिन पिछले कुछ समय से कैट ने साबित कर दिया है कि लगातार प्रयास के बाद आप परफेक्ट बॉडी शेप पा सकते हैं। वैसे तो अभिनेत्री खुद भी इंस्टाग्राम पर अपनी फिटनेस पोस्ट और स्टोरीज से अपने फैन्स को इंस्पायर और मोटिवेट करती रहती हैं। लेकिन कैटरीना कैफ की फिटनेस ट्रेनर यानि कि यासमीन कराचीवाला ने बताया है कि कैटरीना की फिटनेस को बनाए रखने में कौन सी 5 एक्सरसाइज बड़ा रोल प्ले करती हैं। यासमीन कराचीवाला ने हाल ही में एक पोस्ट किया है, जिसमें वो और कैटरीना साथ में वर्कआउट कर रही हैं और कैट की फिटनेस (Katrina Kaif fitness) का राज बता रही हैं। इस पोस्ट के साथ ही यासमीन ने 5 एक्सरसाइज के नाम बताते हुए लिखा है कि क्या आपने कैटरीना की ये 5 एक्सरसाइज ट्राई की हैं? तो आइए जानते हैं कौन सी हैं वो एक्सरसाइज-
View this post on Instagram
1. स्क्वैट & साइड लेग लिफ्ट- 3 सेट x 20 बार
2. पुश-अप्स- 3 सेट x 15 बार (आप पुशअप्स की जगह वॉल पुश-अप्स, इनक्लाइन पुश-अप्स और नी पुश-अप्स भी कर सकते हैं)
3. रिवर्स लन्ज विद किक- 3 सेट x 15 बार
4. प्लैंक टू 'टी'- 3 सेट x 15 बार
5. सिट-अप्स- 3 सेट x 15 बार
इसे भी पढ़ें : तमन्ना भाटिया ने शेयर किया फिटनेस मंत्र, कहा- “2 महीने में संभव है बॉडी को शेप में लाना”
दरअसल, कैटरीना की फिटनेस ट्रेनर यासमीन कराचीवाला है। वैसे यासमीन कैटरीना के अलावा भी कई अन्य सेलेब्स को फिटनेस ट्रेनिंग देती हैं। कैट के बारे में यासमीन कहती हैं कि कैटरीना अपनी फिटनेस को लेकर काफी सीरियस रहती हैं। वो जब भी जिम आती हैं तो एक नई एक्सरसाइज या वर्कआउट रुटीन की उम्मीद करती हैं। वो हर दिन ऐसा वर्कआउट करना चाहती हैं जो उनके फिटनेस गोल से मैच करे।
इसे भी पढ़ें : बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्ज़ा कैसे रखती हैं खुद को फिट? देखें ये वीडियोज़ और जानें उनके फिटनेस सीक्रेट्स
View this post on Instagram
अगर आप भी कैटरीना कैफ की तरह फिटनेस चाहते हैं तो यासमीन कराचीवाला ने अपने पोस्ट में जिन एक्सरसाइज के बारे में बताया है उन्हें आप भी फॉलो कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात ये हैं कि ये 5 एक्सरसाइज ऐसी हैं जिन्हें हर फिटेनस लवर करता ही है। लेकिन अगर आप इन्हें अपने वर्कआउट रुटीन में फॉलो नहीं करते हैं तो अब करना शुरू कर सकते हैं। अगर आपको जरूरत पड़े तो इसके लिए आप किसी एक्सपर्ट या फिटनेस ट्रेनर की मदद ले सकते हैं।