Karwa Chauth 2020: क्या व्रत करना है सेहत के लिए फायदेमंद? जानें क्या कहते हैं वैज्ञानिक
Karwa Chauth 2020: क्या व्रत करना है सेहत के लिए फायदेमंद? जानें क्या कहते हैं वैज्ञानिक
करवा चौथ में पत्नि अपने पति की लम्बी उम्र के लिए व्रत रखती है। कई बड़े लोगों ने अल्पाहार और उपवास करने का संदेश दिया है। क्योंकि, इनसे शारीरिक और मानसिक स्तर पर कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। इसीलिए, व्रत करना शरीर के लिए फायदेमंद माना जा सकता है।
Written By:
Sadhna Tiwari
| Published : November 3, 2020 9:30 PM IST
Health Benefits of Fasting: करवा चौथ का त्योहार (Karva Chauth) आ गया है और सुहागन महिलाएं इस व्रत की तैयारियों में पूरी तरह व्यस्त हैं। पति-पत्नि के प्यार को बढ़ाने वाला यह त्योहार हर साल मनाया जाता है। जहां, पत्नि अपने पति की लम्बी उम्र के लिए व्रत रखती है। तो वहीं, अब धीरे-धीरे पुरुषों ने भी अपनी पत्नियों के साथ व्रत (Men's keeping Karwa Chauth Fast) रखना शुरु कर दिया है। इसके पीछे मकसद केवल यही है कि लोग अपने जीवनसाथी की सलामती चाहते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं व्रत करने से हमारे स्वास्थ्य को भी कई प्रकार के फायदे होते हैं। (Health Benefits of Fasting in hindi)
क्या व्रत करना है सेहत के लिए फायदेमंद?
भारतीय संस्कृति (Indian Culture) में व्रत, उपवास, सात्विक भोजन और अल्पाहार जैसी परम्पराओं को बहुत महत्वपूर्ण दिया है। गौतम बुद्ध जैसे मुनियों और प्राचीन काल के तपस्वियों से लेकर, मौजूदा समय में अण्णा हजारे (Anana Hazare), लाल बहादुर शास्त्री (Lal Bahadur Shahstri) और महात्मा गांधी (Mahatma Gadnhi) जैसी हस्तियों ने अल्पाहार और उपवास करने का संदेश दिया है। क्योंकि, इनसे शारीरिक और मानसिक स्तर पर कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। इसीलिए, व्रत करना शरीर के लिए फायदेमंद माना जा सकता है। (Fasting and Mental Health)
रखेंगे फास्ट तो हेल्थ को होंगे ये फायदे (Health Benefits of Fasting):
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भी फास्टिंग या व्रत करना फायदेमंद है। क्योंकि, व्रत करने से शरीर में जमा हानिकारक तत्वों को बाहर निकालना आसान हो जाता है। यही नहीं फ्री-रैडिकल्स डैमेज को भी रिकवर करने में सहायता होती है। जिससे, शरीर की हीलिंग प्रक्रिया बेहतर बनती है।
वेट लॉस के लिए उपवास करना एक अच्छा तरीका है। क्योंकि, व्रत के दौरान लोगलो-कैलोरी और लो-कार्ब डायट डायट लेते हैं। सेब और पपीता जैसे फल, ककड़ी और नींबू पानी, दही जैसी चीज़ें व्रत में खाने से आपका मेटाबॉलिज़्म तेज़ होता है और आपका वेट लॉस भी होता है।
लम्बी उम्र जीने के लिए व्रत करना फायदेमंद हो सका है। दरअसल, विभिन्न स्टडीज़ में ऐसा दावा किया गया है कि, उपवास के दौरान शरीर में होने वाली ऑटोफैजी नामक प्रक्रिया बेहतर बनती है। ऑटोफैजी में बॉडी सेल्स से नुकसानदायक पदार्थों को बाहर निकाला जाता है।
हेल्दी गट उपवास करने का एक और फायदा है। क्योंकि, जब आप व्रत करते हैं तो गट में गुड बैक्टेरिया का निर्माण होता है और बैड बैक्टेरिया कम होते हैं। जिससे, गट की हेल्थ और कार्यक्षमता बढ़ती है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.