करवा चौथ जैसे त्योहारों में व्रत भी जुड़ा हुआ होता है। ऐसे में ज़्यादातर महिलाएं व्रत करती हैं और 12-14 घंटों तक खाली पेट रहने के बाद व्रत तोड़ती हैं। लेकिन ऐसी महिलाएं जो डायबिटीज़ जैसी परेशानियों से पीड़ित हैं या जिनका बच्चा बहुत छोटा है और वो अपने बच्चे को अपना दूध पिलाती हैं, उन्हें करवा चौथ जैसे कठिन व्रत करते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। दरअसल लंबे समय तक भूखे रहने से इन महिलाओं को परेशानी हो सकती है। इसीलिए इन्हें जितना हो सके व्रत नहीं करने की कोशिश करनी चाहिए।
लेकिन अगर आप व्रत रखना ही चाहती हैं तो इन तरीकों से व्रत के दौरान अपनी सेहत का ध्यान रखें-
निश्चित तौर पर आप 12-14 घंटे व्रत रखें। लेकिन व्रत वाले दिन सुबह जल्दी उठकर हेल्दी नाश्ता करें। नाश्ते में ऐसी चीज़ें खाएं जो फाइबर और प्रोटीन से भरपूर हों। इससे आपका पेट भरेगा और दिनभर के लिए आपको पर्याप्त शक्ति मिलेगी।
व्रत केवल भोजन का करें, पानी का नहीं। दिनभर पानी पीएं और जूस का भी सेवन करें। इससे आप दिनभर हाइड्रेटेड रहेंगी।
व्रत में हलवा, खीर और लड्डू जैसी चीज़ें खायी जाती हैं। लेकिन आप ऐसी मीठी, शक्कर और घी से भरी चीज़ों ,से परहेज करें।
व्रत के दौरान अधिक शारीरिक मेहनत करने से बचें। अपनी ऊर्जा बचाकर रखें और जरूरी काम ही करें। कुछ ऐसा भारी काम ना करें जिससे आपको थकावट होने लग जाए।
व्रत वाले दिन पूजा और मेकअप की तैयारियों में ही पूरा दिन ना लगे रहें। दिन में थोड़ा आराम कर लें। अपने बच्चे के साथ थोड़ी देर सो जाएं, इससे आप रिफ्रेश महसूस करेंगी। बच्चे को संभालने के लिए एनर्जी की ज़रूरत होती है और अगर पूरा दिन भागदौड़ करती रहेंगी तो आपके पास शक्ति नहीं बचेगी। यानि व्रत खत्म होने तक आप और आपका बच्चा दोनों बहुत परेशान हो जाएंगे।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.