... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : June 2, 2021 6:05 PM IST
Image credits by: मलाइका अरोड़ा ही नहीं 46 की उम्र में ये अभिनेत्री भी है फिटनेस फ्रीक, इंस्टाग्राम पोस्ट में फिटनेस देख फटी रह जाएंगी आंखे
जब भी बात बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों की होती है तो मलाइका अरोड़ा का नाम सबसे ऊपर होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक अभिनेत्री ऐसी भी हैं, जो अपने जमाने में तो सुपरस्टार थी है, आज भी फिटनेस के मामले में किसी नई अभिनेत्री से कम नहीं हैं। हम बात कर रहे हैं मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर की जिनका इंस्टाग्राम हैंडल देखकर आपको उनकी फिटनेस का अंदाजा लग जाएगा। 46 की करिश्मा अपनी फिटनेस के लिए भले ही लोगों के बीच मशहूर न हों लेकिन उनकी काया देखकर आप भौंचके रह जाएंगे। आइए जानते हैं कैसे करिश्मा ने खुद को फिट रखा हुआ है।
View this post on Instagram
करिश्मा की फिटनेस का राज और कुछ नहीं बल्कि सिर्फ ये दो चीजें हैं। करिश्मा को पैदल चलना और लो इंटेंस वर्कआउट करना पसंद है और वे इनसे बेहतर वर्कआउट किसी को नहीं मानती। करिश्मा इन दो चीजों के अलावा हेल्दी लाइफस्टाइल को सपोर्ट करती हैं। करिश्मा साधारण तरीकों से फिटनेस को बरकरार रखना पसंद करती हैं और हर महिला को फिटनेस के लिए प्रोत्साहित करने का काम कर रही हैं।
View this post on Instagram
करिश्मा वर्कआउट का खास ख्याल रखती हैं। करिश्मा का कहना है आप जहां भी हों, वहां वर्कआउट करें। आप योग कर सकते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट अप करने में मदद करता है, इम्यूनिटी को बढ़ाता है और आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है।
View this post on Instagram
करिश्मा 46 साल से ऊपर की हैं और उनका कहना है कि फिटनेस पाने के लिए आपको जिम में घंटों बिताने की जरूरत नहीं है। आप सिर्फ सीढिय़ां चढ़-उतर कर भी फिटनेस प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में इसका जिक्र किया हुआ है। उनके मुताबिक, वॉक मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने का सबसे आसान और सफल तरीका है।
View this post on Instagram
शरीर को फिट रखने के लिए जितना जरूरी जिम या एक्सरसाइज करना है उतना ही जरूरी है आराम करना। जी हां, करिश्मा का कहना है कि वह लंबे सप्ताह के बाद रिलेक्स करना पसंद करती हैं। फिर चाहे वह किसी भी रूप में हो। आराम करने से कसरत के बाद होने वाले दर्द को अस्थाई रूप से ठीक करने में मदद मिलती है।
एक्सरसाइज से भले ही व्यक्ति थक जाता हो लेकिन उइसके बाद चेहरे पर जबरदस्त ग्लो देखने को मिलता है। करिश्मा एक्सरसाइज के बाद की तस्वीरें पोस्ट करना पसंद करती है क्योंकि इससे उनके चेहरे पर ग्लो बना रहता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.