Kareena and Taimur Yoga: करीना कपूर खान ही नहीं तैमूर और सैफ भी करते हैं योग, बेबो ने शेयर कीं प्यारी तस्वीरें

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Day of Yoga 2021) पर करीना कपूर ने योगाभ्यास करने के लिए फैंस को मोटिवेट किया लेकिन, अपनी तस्वीर के साथ उन्होंने किसी और की भी योगा करते हुए फोटो शेयर की। करीना ने अपने बड़े बेटे तैमूर अली खान की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की जिसमें, तैमूर योगाभ्यास करते हुए नज़र आ रहे हैं। (Kareena and Taimur Yoga in Hindi)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 22, 2021 12:26 AM IST

Kareena and Taimur Yoga: करीना कपूर खान की फिटनेस में योगाभ्यास का भी एक अहम रोल है। करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) रेग्यूलर योगाभ्यास करती हैं और इसका असर उनकी फिटनेस में देखा जा सकता है। हेल्दी स्किन, वेट मैनेजमेंट और फिट बॉडी पाने में करीना कपूर को योग से बहुत मदद मिली है।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Day of Yoga 2021) पर करीना कपूर ने योगाभ्यास (Kareena Kapoor Yoga) करने के लिए फैंस को मोटिवेट किया लेकिन, अपनी तस्वीर के साथ उन्होंने किसी और की भी योगा करते हुए फोटो शेयर की। करीना ने अपने बड़े बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की जिसमें, तैमूर योगाभ्यास (Taimur Yoga Pictures) करते हुए नज़र आ रहे हैं। (Kareena and Taimur Yoga in Hindi)

करीना ही नहीं बेटा तैमूर भी करता है योग

करीना कपूर की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस प्यारी-सी तस्वीर में तैमूर के साथ उनके अब्बा और बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) भी दिखायी दे रहे हैं। इस तस्वीर में करीना के नवाबजादे तैमूर (Kareena Kapoor Son Taimur) और पति सैफ दो अलग-अलग योगा मैट्स पर योगाभ्यास करते दिए। सैफ जिस योगासन की प्रैक्टिस कर रहे हैं तैमूर भी उसी को कॉपी करते दिखा। इस तस्वीर के साथ करीना ने कैपशन में लिखा भी कि, “ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (#InternationalYogaDay) पर मेरे पति और बेटे ने भी योगाभ्यास किया। हम सभी हमेशा एक-दूसरे को प्रेरित करते हैं और प्रेरणा देने का यह काम घर से ही शुरू हो सकता है।” वहीं, करीना ने भी अपने जीवन में योग की अहमियत बताते हुए एक खास पोस्ट भी लिखी। (Kareena and Taimur Yoga)

सारा अली खान ने भी लोगों को कहा 'योग अपनाओ हेल्दी बनो'

वहीं, तैमूर की बड़ी बहन सारा अली खान (Sara Ali Khan) भी योगा फ्रीक हैं। अक्सर सारा अली खान योग करते हुए अपने वीडियोज़ और तस्वीरें पोस्ट करती हैं। इंटरनेशनल डे ऑफ पर भी सारा अली खान ने एक खास तस्वीर शेयर की,जिसमें वह आउटडोर में योगा करती दिखीं।

Babies Smile: सारा अली खान को देख पहली मुलाकात में ही मुस्कुरा उठा करीना कपूर का छोटा बेटा, जानें जन्म के कितने समय बाद बच्चा करता है ‘स्माइल’

Sara Ali Khan Head Massage: सारा अली खान की चम्पी करती दिखीं मां अमृता सिंह, मॉनसून में हेड मसाज करते हुए इन बातों का ज़रूर रखें ध्यान

Bollywood Celebs Sibling Goals: ये हैं बॉलीवुड के सुपरकूल ब्रदर्स, जानें क्या है इनकी खासियत, जो बनाता है भाई-बहनों संग इनकी जबरदस्त बॉन्डिंग

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.