Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

क्या वेट लॉस के लिए करण जौहर ने कोई दवा या सर्जरी कराई है? खुद बताया कैसे किया इतना वेट लॉस

करण जौहर ने कुछ ही दिनों में 17 किलो वजन कम कर लिया और उसके बाद से लगातार करण के ऊपर आरोप लग रहा था कि फास्ट वेट लॉस के लिए उन्होंने खास तरह की दवाओं की मदद ली।

क्या वेट लॉस के लिए करण जौहर ने कोई दवा या सर्जरी कराई है? खुद बताया कैसे किया इतना वेट लॉस

Written by Sadhna Tiwari |Updated : March 11, 2025 11:45 AM IST

How Karan Johar lost weight: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर इन दिनों अपनी किसी फिल्म नहीं बल्कि अपने वेट लॉस को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल बीते कुछ महीनों से करण जौहर का लगातार वेट लॉस हो रहा है और उनके इस बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन (Karan Johar Body Transformation) के बारे में हर तरफ बात हो रही है। केवल कुछ ही दिनों में करण जौहर का वजन बहुत ज्यादा घटा हुआ दिखायी देने लगा है कि करण जौहर को देखने वाले एक बार में उन्हें पहचान ही नहीं पा रहे हैं। वेट लॉस के बाद  52 साल की उम्र में करण 30-35 साल के दिखायी देने लगे हैं और अब हर किसी को यह लग रहा है कि शायद करण ने अपना वेट लॉस (Karan Johar weight loss story) करने के लिए शायद किसी प्रकार की सर्जरी (surgery for weight loss) या दवा (medicines for weight loss) की मदद ली है। वहीं, हाल ही में आईफा अवॉर्ड्स (IIFA Awards 2025) के दौरान भी करण जौहर  अपनी फिटनेस और वेट लॉस के चलते हाइलाइट में रहें। वहीं, अब खुद करण जौहर ने इस बारे में भी बात की और बताया कि आखिर उनके इस मैसिव वेट लॉस का सीक्रेट (Secrets of Karan Johar's massive weight loss)  क्या है

क्या करण जौहर ने ली थी ओजेम्पिक दवा

बता दें कि बीते कुछ दिनों से करण जौहर के लगातार घटते वजन पर बात हो रही है। जब भी करण जौहर मीडिया के सामने आए तो उनका वजन पहले से कम ही दिखायी दिया। यह भी चर्चा तेज हो गयी कि करण जौहर ने वेट लॉस के लिए ओजेम्पिक दवा (Ozempic) लेने का काम किया था। ओजेम्पिक लेने वाले व्यक्ति का वजन तेजी से कम होता है। करण जौहर से पहले अभिनेता राम कपूर पर भी वेट लॉस (Ram Kapoor Weight Loss) के लिए ओजेम्पिक के इस्तेमाल के आरोप लग रहे थे।

करण जौहर ने कम किया पूरे 17 किलो वजन

बता दें कि अभिनेता संजय कपूर की वाइफ महीप कपूर (Maheep Kapoor)  ने हाल ही में ओजेम्पिक जैसी दवाओं के बारे में जिक्र किया  जिसपर कमेंट करते हुए करण जौहर ने भी इंस्टाग्राम पर लिखा कि, मेरे बारे में कहा जा रहा है कि वेट लॉस के लिए मैंने  दवाओं की मदद नहीं ली है। लेकिन, करण की इस पोस्ट के मुताबिक, उन्होंने  वेट लॉस करने की अपनी इस जर्नी (Karan Johar weight loss journey) में किसी भी तरह की दवा का इस्तेमाल नहीं किया। करण जौहर का कहना है कि अपना वेट लॉस करने के लिए उन्होंने हेल्दी डाइट (Karan Johar diet and workout)और अच्छे लाइफस्टाइल रूटीन पर ध्यान दिया।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

TRENDING NOW

Also Read

More News

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशन उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए।